Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में अब 7 घंटों के लिए नहीं मिलेगी प्लेटफॉर्म टिकट, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला?

नई दिल्ली  : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में शनिवार रात हुई भगदड़ के बाद से कई बदलाव किए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अगले एक सप्ताह तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर शाम 4 बजे से रात 11 बजे के बीच प्लेटफॉर्म टिकट नहीं दिए जाएंगे। रेलवे के बयान के अनुसार अब अगले एक हफ्ते तक शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक यानी 7 घंटों के लिए प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक लगाई गई है।

उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा महाकुंभ की वजह से रेलवे स्टेशन में हो रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए किया गया है। शाम और रात के समय में प्लेटफॉर्म में ज्यादा यात्री आते हैं। रेल यात्रियों में ज्यादातर लोग उनको छोड़ने वाले भी होते हैं। इस वजह से प्लेटफॉर्म में और अधिक भीड़ बढ़ जाती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *