Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

कार्तिक बोले- T-20 रनों में धोनी आगे निकल जाएंगे:रिकॉर्ड्स मुझे आकर्षित नहीं करते

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : दिनेश कार्तिक ने हाल ही में टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज को यह जानकर आश्चर्य हुआ कि उन्होंने हाल ही में साउथ अफ्रीका के टी-20 लीग SA20 के दौरान यह माइलस्टोन हासिल किया।

कार्तिक ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान दैनिक भास्कर के सवाल पर कहा, यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि मैंने धोनी (माही) को पीछे छोड़ दिया, लेकिन बहुत जल्द ही वे मुझसे आगे निकल जाएंगे।

कार्तिक SA20 में खेलने वाले पहले भारतीय हैं। उन्होंने हाल ही में खत्म हुए लीग के तीसरे सीजन में पार्ल रॉयल्स के लिए खेलते हुए 11 मैचों में 144 रन बनाए। इस दौरान वे टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अपने पूर्व साथी धोनी से आगे निकल गए।

दिनेश कार्तिक SA20 में खेलने वाले पहले भारतीय हैं।

दिनेश कार्तिक SA20 में खेलने वाले पहले भारतीय हैं।

धोनी मुझसे आगे निकलते हैं तो मुझे वास्तव में कोई दिक्कत नहीं होगी

कार्तिक ने कहा, मैंने बहुत सारा क्रिकेट भारत के लिए खेलने की चाहत में खेला। देश के लिए खेलने की कोशिश करना और अच्छा प्रदर्शन करना, मुझे लगता है कि मेरे लिए यह सबसे महत्वपूर्ण था। मैं कभी भी ऐसा व्यक्ति नहीं रहा, जिसे रिकॉर्ड्स आकर्षित करें, शायद इसलिए क्योंकि मेरे पास अच्छे रिकॉर्ड नहीं हैं।

उन्होंने आगे कहा, यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि मैंने धोनी को पीछे छोड़ दिया, लेकिन बहुत जल्द ही वे मुझसे आगे निकल जाएंगे। वे अगर ऐसा करते हैं तो मुझे वास्तव में कोई दिक्कत नहीं होगी। मैं इससे खुश हूं, कि यह रिकॉर्ड (बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी) उन्हीं के पास रहे। मुझे यह भी नहीं पता कि यह रिकॉर्ड कौन सा है, जिस बारे मे बात हो रही है। लेकिन, इसके बारे में जानकर अच्छा लगा। उन्होंने कहा, लेकिन यह ऐसा कुछ नहीं है जिसकी मुझे चाहत है या जो मैं वास्तव में चाहता हूं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *