Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के सामने एक-दूसरे को थप्पड़ जड़ा:मंच पर चढ़ने से रोकने पर दो पदाधिकारियों में विवाद

जयपुर : राजस्थान के जयपुर में गुरुवार को BJP प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के सामने पार्टी के दो पदाधिकारी भिड़ गए और एक-दूसरे के थप्पड़ जड़ दिए। मौके पर मौजूद अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने दोनों को अलग किया। मामले को लेकर देर शाम अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने मोर्चा के महामंत्री जावेद कुरैशी को पद से हटा दिया।

घटना उस समय हुई, जब भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक शुरू होने वाली थी। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ बैठक में पहुंचे थे।

अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष रहे फरीदुद्दीन जैकी प्रदेशाध्यक्ष को मंच तक लेकर आए। वह मंच पर चढ़ने लगे तो उन्हें मोर्चा के पूर्व महामंत्री जावेद कुरैशी ने रोक दिया। इस पर जैकी ने जावेद को थप्पड़ जड़ दिया।

थप्पड़ लगते ही जावेद ने भी जैकी को थप्पड़ मार दिया। उसके बाद दोनों अध्यक्ष के सामने ही भिड़ गए। करीब 30 से 40 सेकेंड तक दोनों लड़ते रहे। उसके बाद बीजेपी के अन्य पदाधिकारी ने दोनों का अलग किया।

फोटोज में देखें घटना- एक-दूसरे से भिड़े नेता

भाजपा प्रदेश कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक से पहले दो नेताओं में मारपीट हो गई।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक से पहले दो नेताओं में मारपीट हो गई।

मारपीट के दौरान अन्य पदाधिकारी दोनों को अलग करने की कोशिश करते रहे।

मारपीट के दौरान अन्य पदाधिकारी दोनों को अलग करने की कोशिश करते रहे।

विवाद इतना बढ़ गया था कि एक पदाधिकारी अलग करने के बाद भी लात मारने की कोशिश करता रहा।

विवाद इतना बढ़ गया था कि एक पदाधिकारी अलग करने के बाद भी लात मारने की कोशिश करता रहा।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूरे घटनाक्रम पर रिपोर्ट मांगी थी।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूरे घटनाक्रम पर रिपोर्ट मांगी थी।

विवाद को लेकर कौन क्या बोला…

घटना को लेकर अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व महामंत्री जावेद कुरैशी ने कहा- मंच पर जो अपेक्षित थे, उन्हीं के लिए कुर्सी लगाई गई थी, लेकिन जैकी ने कहा कि अध्यक्ष के पीछे मेरी कुर्सी लगाई जाए। हमने उनसे शालीनता से नीचे उतरने के लिए कहा तो वह गली-गलौज पर उतर आए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *