Breaking
Fri. May 8th, 2026

IND vs NZ Live: युवा टीम इंडिया के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती

  • वेलिंग्टन में बारिश की वजह से टॉस में देरी

वेलिंग्टन। टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद अब टीम इंडिया 2024 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर चुकी है। मिशन 2024 के लिए भारतीय टीम के सामने पहली चुनौती न्यूजीलैंड की है। दोनों टीमें तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में वेलिंग्टन में आमने-सामने है। भारतीय टीम युवा सितारों से भरी हुई है, वहीं न्यूजीलैंड में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण है। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है।
टी-20 में भारतीय टीम की मुश्किलें इसलिए भी बढ़ीं, क्योंकि मिडिल ओवरों में अंगुली से स्पिन कराने वाले गेंदबाज विकेट नहीं ले पाए। इस सीरीज में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की कलाई से स्पिन कराने वाली जोड़ी फिर से दिखाई दे सकती है। टी-20 विश्वकप में चहल को मौका न दिए जाने की बड़ी आलोचना हुई थी।
भारत को जसप्रीत बुमराह के साथ शुरुआत में एक और तेज गेंदबाज की जरूरत है। जम्मू के उमरान मलिक ऐसे में उनके जोड़ीदार के रूप में मजबूत दावेदार हो सकते हैं। उमरान आयरलैंड और इंग्लैंड के अपने पहले दौरे में बेहतर नहीं कर पाए थे। उनकी कोशिश अपने रफ्तार से समझौता किए बिना लय में आने की होगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *