Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

अयोध्या: सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन की मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आ गई सच्चाई

अयोध्या : यूपी के अयोध्या में सुहागरात पर दूल्हा और दुल्हन की मौत का मामला चर्चा में है। दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। दूल्हे ने दुल्हन की रात 12 बजे के करीब गला दबाकर हत्या की थी। दुल्हन की मौत के आधे घंटे बाद दूल्हे ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दोनों की मौत की वजह अभी भी रहस्य है। मामला थाना कैंट के सहादतगंज मुरावन टोला का है।

क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक परिवार में उस समय खुशियां मातम में बदल गईं, जब सुहागरात पर ही दूल्हा और दुल्हन दोनों की मौत हो गई। 7 मार्च को इनकी शादी थी। 8 मार्च को दुल्हन विदा होकर ससुराल आई और सुहागरात के दौरान ही दूल्हे और दुल्हन की मौत हो गई।

घर पूरा सजा हुआ था। परिवार के लोग प्रीतिभोज की तैयारी कर रहे थे, लेकिन सुबह जब 7 बजे दूल्हा-दुल्हन का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को शक हुआ और दरवाजा तोड़कर देखा तो सबके होश उड़ गए। दुल्हन बिस्तर पर मृत पड़ी थी, तो दूल्हा छत के हुक से लटका हुआ था। आनन-फानन में पुलिस और लड़की के घरवालों को सूचना दी गई।

शादी के ठीक अगले ही दिन नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दूल्हा प्रदीप का शव छत के हुक से लटका मिला, जबकि दुल्हन का शव बेड पर पड़ा था। इस घटना से पूरे परिवार और इलाके में मातम छा गया। बेटी की मौत की खबर सुनकर मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंचे। इस घटना से इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। इस घटना को सुनकर हर कोई हैरान है और यह समझ नहीं पा रहा है कि आखिर वो कौन सी वजह होगी कि एक शख्स ने अपनी सुहागरात पर ही पहले पत्नी को मार डाला और फिर खुद को फांसी लगा ली। 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *