Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

64 साल बाद होली-रमजान का जुमा एकसाथ:UP में मस्जिदें ढंकीं, इंदौर में 2000 जवान तैनात

भोपाल/लखनऊ/रायपुर : 14 मार्च को होली और रमजान का जुमा 64 साल बाद एकसाथ पड़ रहे हैं। देशभर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में खास व्यवस्था की गई है।

उत्तर प्रदेश में होली से पहले मस्जिदों को तिरपाल से ढंक दिया गया है। शाहजहांपुर में सबसे ज्यादा 67 और संभल में 10 मस्जिदों को ढंका गया है। बरेली में 5 मस्जिदें ढंकी गई हैं।

उधर MP में इंदौर के महू में पुलिस ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि यदि होली के रंगों से दिक्कत हो तो मस्जिदों को प्लास्टिक से कवर कर दें।

छत्तीसगढ़ में जुमे की नमाज के समय में बदलाव किया गया है। होली के दिन मस्जिदों में दोपहर 1 बजे होने वाली नमाज अब 2 से 3 बजे के बीच होगी। सभी मस्जिदों के बोर्ड को पत्र भेजा गया है।

उत्तर प्रदेश

होली से पहले मस्जिदों को तिरपाल से ढंका; संभल-शाहजहांपुर में हाई अलर्ट

शाहजहांपुर में सबसे ज्यादा 67 और संभल में 10 मस्जिदों को ढंका गया है। बरेली में 5 मस्जिदें ढंकी गई हैं।

शाहजहांपुर में सबसे ज्यादा 67 और संभल में 10 मस्जिदों को ढंका गया है। बरेली में 5 मस्जिदें ढंकी गई हैं।

होली और रमजान का जुमा एक ही दिन पड़ रहा है। अब से 64 साल पहले 4 मार्च 1961 को होली ऐसा संयोग हुआ था। इसे लेकर UP में पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर है। शाहजहांपुर और संभल में मस्जिदों को रंग-गुलाल से बचाने के लिए तिरपाल से ढक दिया गया है। 12 जिलों में जुमे की नमाज का वक्त बदला गया है। इनमें शाहजहांपुर, संभल, जौनपुर, मिर्जापुर, ललितपुर, औरैया, लखनऊ, मुरादाबाद, रामपुर, उन्नाव, बरेली और अयोध्या शामिल हैं। अधिकतर जिलों में अब नमाज 2 से ढाई बजे के बीच पढ़ी जाएगी।

मध्य प्रदेश

पुलिस की हिदायत- रंगों से दिक्कत तो मस्जिदें ढंक लें, होली पर इंदौर में 2 हजार का फोर्स तैनात

इंदौर में पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में बुधवार रात फ्लैग मार्च निकाला।

इंदौर में पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में बुधवार रात फ्लैग मार्च निकाला।

इंदौर के महू में रविवार रात हुए विवाद के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है। 21 जगहों पर होलिका दहन होना है। इन इलाकों के आसपास जहां-जहां मस्जिदें हैं, वहां पुलिस ने मुस्लिम समुदाय से कहा है कि यदि होली के रंगों से दिक्कत हो तो उन्हें प्लास्टिक से कवर कर दें। होली पर इंदौर में 2 हजार जवान तैनात किए गए हैं। सभी जोन में 2-2 ड्रोन रहेंगे। 3 से ज्यादा ड्रोन से होली पर संवेदनशील इलाकों में नजर रखी जाएगी। घरों की छतों पर होने वाली मूवमेंट पर भी नजर रखेंगे।

छत्तीसगढ़

होली के दिन नमाज का वक्त बदला: दोपहर 2-3 बजे के बीच अदा की जाएगी, 48 घंटे अलर्ट

छत्तीसगढ़ में जुमे की नमाज के समय में बदलाव किया गया है। होली के दिन मस्जिदों में दोपहर 1 बजे होने वाली नमाज अब 2 से 3 बजे के बीच होगी। सभी मस्जिदों के बोर्ड को पत्र भेजा गया है। होली के दौरान किसी तरह का विवाद ना हो, इसलिए रायपुर पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। त्योहार शांति पूर्वक रहे, इसलिए रायपुर में 80 नाके लगाकर जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़कों पर लगातार 48 घंटे पुलिस मुस्तैद रहेगी।

आंध्र प्रदेश

हैदराबाद में लोगों पर रंग फेंकने की मनाही, ग्रुप में आने-जाने पर रोक

होली के चलते हैदराबाद पुलिस ने सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों पर जबरदस्ती रंग डालने पर रोक लगाई है। पुलिस की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में ग्रुप में बाइक और कार से आने-जाने पर भी रोक लगी है। अधिकारियों के मुताबिक, शहर में शांति व्यवस्था भंग न हो इसके लिए यह नियम लागू किया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *