Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

72 घंटे में चौथी बार थर्राई म्यांमार की धरती, 5.1 तीव्रता के भूकंप से फिर मचा हाहाकार

नेपीडॉ : म्यांमा के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के निकट रविवार को 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी। यह देश में शुक्रवार को आए विनाशकारी भूकंप के बाद से जारी झटकों की श्रृंखला में ताजा झटका है। शुक्रवार को शहर के पास 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था जिसके कारण कई इमारतें ढह गई थीं और अन्य बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा था। भूंकप के कारण अब तक 1,600 से अधिक लोगों की मौत होने और 3,400 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर है। यह संख्या बढ़ने की आशंका है। 

72 घंटे में लगा चौथा झटका

म्यांमार की धरती 72 घंटे में चौथी बार जोरदार भूकंप के झटकों से हिल गई है। रविवार को म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के पास काफी ताकतवर भूकंप आया। इससे लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर इस बार 5.1 बताई गई है।  बचाव अभियान जारी है। 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *