Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

प्रेम-प्रसंग में बाधा बन रही पत्नी को छत से फेंक खेत में ले जाकर दफनाया

मथुरा : मथुरा में प्रेम-प्रसंग में बाधा बन रही पत्नी को छत से फेंक दिया। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पति ने रात में ही शव को खेत में ले जाकर दफना दिया। सुबह घर में बहू नहीं दिखी तो ससुर ने बेटे से पूछा। वह कुछ नहीं बोला तो पिता को आशंका हुई।

पिता ने बेटे को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद बेटे ने बताया कि पत्नी को मारकर खेत में दफना दिया है। पिता ने पुलिस का सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। खेत से शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

घटना गुरुवार देर रात जमुनापार थाना क्षेत्र के गांव सुखदेवपुर की है। आरोपी ने बताया कि उसका किसी महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इसको लेकर पत्नी से रोज उससे झगड़ा करती थी। प्रेमिका से मिलने नहीं देती थी। गुरुवार को भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी छत से फेंक दिया।

महिला की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।

महिला की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।

सुखदेवपुर निवासी प्रकाश का बेटा विजय (32) उर्फ बाबू राजमिस्त्री का काम करता है। 11 साल पहले बलदेव थाना क्षेत्र के गांव बरौली निवासी रेखा (30) से हुई थी। दोनों के 6 बेटियां हैं। दो साल पहले एक मकान में काम करने के दौरान विजय कों दिव्यांग युवती से प्रेम हो गया। विजय रोज फोन पर उससे बात करता था।

कुछ दिन बाद इसकी जानकारी रेखा को हुई। पति-पत्नी में रोज झगड़ा होने लगा। गुरुवार रात में एक बार फिर इसी बात को लेकर विवाद हुआ। विजय ने पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया। रेखा की मौके पर ही मौत हो गई। विजय पत्नी की लाश को कंधे पर रखकर घर से 200 मीटर दूर खेत में ले गया। वहां गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया।

रेखा का फाइल फोटो।

रेखा का फाइल फोटो।

बहू घर में नहीं दिखी तो ससुर को हुआ संदेह

विजय शुक्रवार सुबह चार बजे घर पहुंचकर पशुओं को चारा डालने लगा। सुबह 5 बजे उसके पिता प्रकाश को बहू रेखा घर पर नहीं दिखी। प्रकाश ने बेटे विजय से पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। काफी पूछने पर भी विजय ने चुप्पी नहीं तोड़ी तो प्रकाश को अनहोनी आशंका हुई।

प्रकाश ने बेटे विजय को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद विजय ने बताया कि उसने रेखा की हत्या कर दी है। शव को खेत में दफना दिया है। बहू की हत्या की जानकारी मिलते ही ससुर के होश उड़ गए। उन्होंने जमुनापार पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खेत पर जाकर महिला के शव को बरामद किया। पुलिस ने विजय को हिरासत में ले लिया है।

एसपी सिटी अरविंद कुमार ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे।

एसपी सिटी अरविंद कुमार ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करेंगे।

एसपी ने कहा- मायके वालों की तहरीर पर दर्ज करेंगे मुकदमा

एसपी सिटी अरविंद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को डॉयल 112 पुलिस को सूचना मिली कि जमुनापार थाना इलाके के सुखदेवपुर में पति ने पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

बाद में थाना जमुनापार पुलिस भी घटना स्थल पहुंची। आरोपी के पिता ने बताया कि बेटे ने बहू की हत्या कर दी है। शव को खेत मे गड्डा खोदकर जमीन में दफना दिया है। पुलिस ने खेत से शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। महिला के मायके पक्ष को घटना की जानकारी दे दी गई है। उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *