Breaking
Mon. May 25th, 2026

गाजियाबाद में कारोबारी ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी:सुसाइड नोट में लिखा…

गाजियाबाद : बुधवार को एक कारोबारी पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे, तो कमरे में फर्श पर खून ही खून फैला मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है- कैंसर डिटेक्ट हुआ है, जिसके इलाज का खर्चा बहुत ज्यादा है। इसीलिए अपनी जान दे रहा हूं। पत्नी के साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं, इसीलिए उस को भी मार रहा हूं। मामला थाना नंदग्राम क्षेत्र का है।

पति-पत्नी की मौत के बाद घर में रिश्तेदारों की भीड़ लग गई।

पति-पत्नी की मौत के बाद घर में रिश्तेदारों की भीड़ लग गई।

रियर एस्टेट का कारोबार करते थे

कुलदीप त्यागी रियल एस्टेट का कारोबार था। उनके पिता दरोगा थे, जो अब रिटायर हो चुके हैं। घर में उनकी पत्नी अंशु त्यागी और दो बच्चे हैं। बुधवार दोपहर कुलदीप ने लाइसेंसी रिवाल्वर से पहले पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।

उसके बाद खुद भी अपनी जान दे दी। जान देने से पहले कुलदीप ने आधे पेज का सुसाइड नोट लिखा था। घटना के वक्त उनके पिता घर पर नीचे के कमरे में थे। जब वह मोहल्ले वालों के साथ ऊपर कमरे में पहुंचे, तो दोनों की लाश मिली।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *