Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

ट्रेन में सिपाहियों की पिटाई से यात्री की मौत:गोंडवाना एक्सप्रेस में सुरक्षाकर्मियों ने की मारपीट

दैनिक उजाला, मथुरा : गोंडवाना एक्स्प्रेस के जनरल कोच में सिपाहियों की पिटाई से एक यात्री की मौत का मामला सामने आया है। यात्री चलती ट्रेन में बीड़ी पी रहा था। जिसके बाद सिपाहियों ने उसे जमकर पीटा। बाद में तबीयत बिगड़ने पर उसे मथुरा स्टेशन में उतारकर भाग गए।

बेटे ने सिपाहियों की पिटाई से पिता की मौत होने का आरोप लगाया है। घटना आगरा और मथुरा के बीच में हुई। पिता-पुत्र दोनो दिल्ली में काम करने के लिए जा रहे थे। सूचना पर मथुरा जंक्शन पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

गोंडवाना एक्सप्रेस में सिपाहियों की पिटाई से यात्री रामदयाल अहिरवार की तबीयत बिगड़ गई।

गोंडवाना एक्सप्रेस में सिपाहियों की पिटाई से यात्री रामदयाल अहिरवार की तबीयत बिगड़ गई।

मध्य प्रदेश टीकम गढ़ के रामनगर बुजुर्ग निवासी विशाल अहिरवार ने बताया कि सोमवार को वह घर से निकलकर गीता जयंती एक्सप्रेस से ललितपुर पहुंचा था। यहां से वह अपने पिता रामदयाल अहिरवार के साथ गोंडवाना एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार हुआ था। उसको दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन में उतरना था। जहां से उसे पालम गांव जाना था। जहां पर वह काम करता है।

ट्रेन जब आगरा स्टेशन से आगे बढ़ी तो पिता रामदयाल बीड़ी पीने लगे। जनरल कोच में रामदयाल को बीड़ी पीता देख जीआरपी सिपाहियों ने मारपीट शुरू कर दी। विशाल ने बताया कि वह सो रहा था। शोर मचता देख अन्य यात्रियों ने बताया कि सिपाही रामदयाल के साथ मारपीट कर रहे हैं। इस पर विशाल ने सिपाहियों से पिता के साथ मारपीट न करने का अनुरोध किया।

मथुरा स्टेशन में रामदयाल अहिरवार को उतारकर जांच की जिसके बाद बेटे ने सिपाहियों की शिकायत की।

मथुरा स्टेशन में रामदयाल अहिरवार को उतारकर जांच की जिसके बाद बेटे ने सिपाहियों की शिकायत की।

चूंकि जनरल कोच स्लीपर कोच से जुड़ा हुआ था। तो सिपाही रामदयाल को पीटते हुए स्लीपर कोच में ले गए। जहां पर उनकी मौत हो गई। तबीयत बिगड़ती हम लोगों ने मथुरा में रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। जब ट्रेन मथुरा जंक्शन पहुंची तो सिपाही रामदयाल को उतार कर ट्रेन के साथ ही चले गए।

इसके बाद पहुंचे डॉक्टर ने जांच की। जिसमें रामदयाल को मृत घोषित कर दिया। इस पर राजकीय रेलवे पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मजदूर की मौत पर भीम आर्मी नेता पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस

विशाल की मथुरा में रिश्तेदारी भी है। विशाल ने उन लोगों को जानकारी दी कि ट्रेन में सिपाहियों की पिटाई से मौत हो गई है। जिसके बाद भीम आर्मी आगरा मंडल के पूर्व अध्यक्ष हेमेंद्र कुमार अपने साथियों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करने के लिए एसएसपी मथुरा से फोन पर संपर्क किया। उन्होंने मामला जीआरपी का बताते हुए एसपी जीआरपी से बात करने को कहा।

हेमेंद्र कुमार ने बताया कि जिन सिपाहियों ने रामदयाल अहिरवार के साथ मारपीट कर उनकी हत्या की है उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाए।

भीम आर्मी की शिकायत के बाद मजदूर के साथ मारपीट कर हत्या करने पर शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों के पैनल से कराया गया। पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी भी कराई गई।

ट्रेन की सुरक्षा में लगा था आगरा कैंट जीआरपी का स्टाफ

हालांकि GRP थाना प्रभारी यादराम सिंह ने बताया मृतक व्यक्ति का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है जिसमें हार्ट अटैक से मौत हुई है। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं हैं।

ट्रेन में अन्य यात्रियों से बात हुई सभी ने मना किया कि पुलिस ने एक थप्पड़ भी नहीं मारा। यह गेट पर खड़े होकर बीड़ी पी रहे थे। पुलिस कर्मियों ने बीड़ी पीने से मना किया था। शायद इसी से उनको हार्ट अटैक आया होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *