Breaking
Fri. Feb 20th, 2026

पानी में घात लगाए बैठा था कछुआ, मौका मिलते ही सांप को बनाया अपना शिकार, Video देख लोगों को नहीं हुआ यकीन

  • वायरल हो रहे इस वीडियो ने प्रकृति के उस अनछुए पहलू को दिखाया है, जिसके बारे में लोग कभी सोच भी नहीं सकते

दैनिक उजाला, डेस्क : आए दिन हमें X पर कुछ ना कुछ हैरान कर देने वाला वीडियो देखने को मिलता है। जिसे देखने के बाद लोग अपनी उंगलियां दांतों तले दबाने को मजबूर हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हाल में खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी आंखों पर यकीन भी नहीं कर पा रहे हैं। दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कछुआ सांप को खाते हुए देखा जा सकता है। जी हां, सुनकर यकीन करना मुश्किल हो रहा है लेकिन इस वाकये का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कछुआ जो आमतौर पर शांत और धीमा जानवर माना जाता है, उसे सांप को खाता देख सचमुच यकीन करना मुश्किल है। लेकिन वो कहते हैं ना कि प्रकृति हमें अक्सर अपने अनोखे खेल दिखाते रहता है। 


वीडियो में देखा जा सकता है कि एक झरने के पास पत्थर में छुपा एक कछुआ, अचानक से पानी में पड़े एक सांप पर झपट पड़ता है और उसे अपना शिकार बना लेता है। सांप को निगलने के बाद वह कछुआ वापस उस पत्थर में छुप जाता है। यह नजारा वहां घूमने गए किसी पर्यटक ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा यह नजारा इतना रोमांचक और भयावह लग रहा है कि देखने वालों के रोंगटे तक खड़े हो गए।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 करोड़ 20 लाख लोगों ने देखा और 75 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- मैं तो कछुए को पहली बार सांप खाते हुए देख रहा हूं। दूसरे ने लिखा- सांप ने गलत शिकार को चुन लिया। तीसरे ने लिखा- इस प्रकृति में कोई कमजोर नहीं, बस सही मौका चाहिए होता है। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। दैनिक उजाला लाइव किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *