Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी पीएम मोदी से मिले:पैर छूकर आशीर्वाद लिया, 14 साल की उम्र में IPL डेब्यू करने वाले पहले प्लेयर

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पटना में क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मिले। वैभव ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर वैभव के माता-पिता भी मौजूद थे।

पीएम ने वैभव के परिवार के साथ 10 मिनट तक समय बिताया। हालांकि, बातचीत क्या हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पीएम 2 दिन के बिहार दौरे पर थे। लौटते वक्त पटना एयरपोर्ट यह मुलाकात हुई।

पीएम ने खुद वैभव और उनके परिवार के साथ मुलाकात की फोटोज ट्विट की हैं।

पीएम ने खुद वैभव और उनके परिवार के साथ मुलाकात की फोटोज ट्विट की हैं।

वैभव सबसे कम उम्र में IPL डेब्यू करने वाले पहले प्लेयर

  • वैभव ने 14 साल और 23 दिन की उम्र में IPL में डेब्यू किया था, जो कि IPL इतिहास में सबसे कम उम्र का डेब्यू करने वाला खिलाड़ी है। उन्होंने 19 अप्रैल 2025 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था। वैभव ने अपने डेब्यू मैच में 20 गेंदों में 34 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के शामिल थे। पहले यह रिकॉर्ड प्रयास रे बर्मन के नाम था। उन्होंने 16 साल 157 दिन में डेब्यू किया था।
  • वैभव का यह पहला IPL सीजन था। वैभव सूर्यवंशी ने 7 मुकाबलों में 252 रन बनाए और उनका एवरेज 36 तो स्ट्राइक रेट 206.55 दर्ज किया गया। वैभव ने इस दौरान एक शतक और एक अर्धशतक लगाया। वैभव को नवंबर 2024 में हुए मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ में खरीदा था।

IPL में फिफ्टी लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर, सेकेंड फास्टेस्ट सेंचुरी भी लगाई

वैभव के नाम IPL का दूसरा सबसे तेज शतक है। उन्होंने 28 अप्रैल को GT के खिलाफ मात्र 35 बॉल शतक लगाया था। वैभव से पहले क्रिस गेल ने 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था, जो आज तक का सबसे तेज शतक है। वैभव IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बने। उनके बाद यूसुफ पठान का नंबर आता है जिन्होंने 2010 में मुंबई के खिलाफ 37 बॉल पर शतक लगाया था।

वैभव IPL में फिफ्टी लगाने वाले सबसे कम उम्र के प्लेयर हैं। उन्होंने 20 मई को CSK के खिलाफ 14 साल और 32 दिन के उम्र में अर्धशतक लगाया था। सेकेंड पोजिशन पर रियान पराग है, उन्होंने 17 साल 175 दिन में 2019 में फिफ्टी लगाई थी।

#vaibhavsuryvanshi #cricketer #dainikujala #amarujaladainikujala #amarujala #dainikjagran #newspaper #bestnews #iplcricket #iplteam #cricketervaibhav

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *