Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

मिस वर्ल्ड 2025 बनीं थाइलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री:भारत की नंदिनी गुप्ता टॉप-20 तक पहुंची थीं

हैदराबाद : थाइलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री ने मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब हासिल कर लिया है। इस साल फिनाले हैदराबाद के हाईटेक्स एग्जीबिशन सेंटर में हुआ। भारत की नंदिनी गुप्ता 108 देशों की कंटेस्टेंट्स से मुकाबला कर टॉप-20 तक पहुंची थीं, लेकिन वो टॉप-8 से बाहर हो गईं।

फिनाले का आगाज टॉप-40 कंटेस्टेंट्स की कल्चरल रैंप वॉक से हुआ जिसमें भारत की नंदिनी गुप्ता शो-स्टॉपर रहीं। 72 साल के इतिहास में मिस वर्ल्ड के सबसे ज्यादा खिताब भारत ने जीते हैं। रीता फारिया मिस वर्ल्ड जीतने वाली पहली भारतीय हैं। उनके बाद ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, युक्ता मुखी, डायना हेडन और मानुषी छिल्लर भी मिस वर्ल्ड रह चुकी हैं।

थाइलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री बनीं मिस वर्ल्ड 2025

मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब थाइलैंड की ओपल सुचाता ने अपने नाम कर लिया है। 21 साल की ओपल सुचाता ने मिस वर्ल्ड में मल्टीमीडिया अवॉर्ड भी हासिल किया है।

कल्चरल रैंप वॉक की शो-स्टॉपर बनीं नंदिनी गुप्ता

फिनाले में टॉप-40 ने डिजाइनर अर्चना कोचर की ट्रेडिशनल ड्रेसेस में रैंप वॉक किया। इस दौरान भारत की नंदिनी गुप्ता शो-स्टॉपर रहीं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *