Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

PM मोदी ने विशाखापट्टनम में योग किया:बोले- दुनिया में अस्थिरता बढ़ रही, योग शांति का रास्ता; 191 देशों में 1,300 जगह कार्यक्रम

नई दिल्ली/विशाखापत्तनम : दुनियाभर में शनिवार को 11वां योग दिवस मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने विशाखापट्टनम में 3 लाख लोगों और 40 देशों के राजनयिक के साथ योग किया।

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि योग का मतलब होता है- जोड़ना। और ये देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरी दुनिया को जोड़ा है।

उन्होंने कहा कि वो दिन जब संयुक्त राष्ट्र में भारत ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दिए जाने का प्रस्ताव रखा तो कम से कम समय में 175 देश हमारे प्रस्ताव के साथ खड़े हुए।

आज की दुनिया में ऐसी एकता और ऐसा समर्थन सामान्य बात नहीं है। ये सिर्फ एक प्रस्ताव का समर्थन नहीं था। बल्कि मानवता के भले के लिए दुनिया का सामूहिक प्रयास था।

मोदी ने कहा कि आज जब दुनिया में अशांति और अस्थिरता बढ़ रही है, तो योग शांति की दिशा दिखाता है।

पीएम के साथ आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने भी योग किया। इस बार की योग की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ है।

यह कार्यक्रम देशभर के 1 लाख से ज्यादा स्थानों पर आयोजित होने वाले ‘योग संगम’ से जुड़ा होगा। इसमें 2 करोड़ से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

आंध्र प्रदेश गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में

इसी के साथ आंध्र प्रदेश सरकार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। प्रोग्राम में 50 लाख से ज्यादा योग प्रमाणपत्र भी बांटे जाएंगे।

आंध्रप्रदेश सरकार ने भी योग आंध्र अभियान शुरू किया है। इसका मकसद है राज्य में 10 लाख लोगों का रोजाना योग करने वाली कम्युनिटी बनाना है।

इंडियन काउंसिल फॉर कल्चर रिलेशन्स के मुताबिक, 191 देशों में 1,300 जगहों पर 2,000 से ज्यादा योग कार्यक्रम होंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में योग किया

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *