Breaking
Tue. Mar 17th, 2026

नाटो समिट में ट्रम्प बोले- ईरान बहादुरी से जंग लड़ा:अब उसे नुकसान से उबरने की जरूरत

तेहरान/तेल अवीव : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को नीदरलैंड्स में नाटो समिट के दौरान कहा कि ईरान ने जंग में बहादुरी दिखाई। वे ऑयल का कारोबार करते हैं। मैं चाहूं तो इसे रोक सकता हूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं करना चाहता।

उन्होंने कहा कि ईरान को जंग के बाद नुकसान से उबरने के लिए ऑयल बेचने की जरूरत है। अगर चीन, ईरान से ऑयल खरीदना चाहते हैं तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच अगले हफ्ते बातचीत होगी।

इससे पहले मंगलवार को NATO समिट के लिए जाते वक्त भी ट्रम्प ने कहा था कि चीन अब ईरान से ऑयल खरीद सकता है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि चीन अमेरिका से भी ऑयल खरीदेगा।

हालांकि व्हाइट हाउस अधिकारी ने साफ किया था कि यह ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों में राहत का ऐलान नहीं था। बता दें कि ईरान-इजराइल में 12 दिन चली जंग के बाद ट्रम्प ने मंगलवार को सीजफायर का ऐलान किया था।

ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी 5 तस्वीरें…

लेबनान के बेरूत में बुधवार को इजराइल और ईरान के बीच सीजफायर के बाद जश्न मनाती महिलाएं।

लेबनान के बेरूत में बुधवार को इजराइल और ईरान के बीच सीजफायर के बाद जश्न मनाती महिलाएं।

बेरूत में बुधवार को महिलाओं ने ईरान के सपोर्ट में मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने ईरानी इस्लामी क्रांति के नेता रुहोल्ला खोमैनी और सुप्रीम लीडर खामेनेई के पोस्टर लहराए।

बेरूत में बुधवार को महिलाओं ने ईरान के सपोर्ट में मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने ईरानी इस्लामी क्रांति के नेता रुहोल्ला खोमैनी और सुप्रीम लीडर खामेनेई के पोस्टर लहराए।

लेबनानी महिलाओं ने ईरान के सपोर्ट में मार्च के दौरान ईरान, लेबनान और उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह का झंडा लहराया।

लेबनानी महिलाओं ने ईरान के सपोर्ट में मार्च के दौरान ईरान, लेबनान और उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह का झंडा लहराया।

सीजफायर की घोषणा के बाद ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमले से इजराइल के बीर्शेबा शहर में डैमेज इमारत की तस्वीर।

सीजफायर की घोषणा के बाद ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमले से इजराइल के बीर्शेबा शहर में डैमेज इमारत की तस्वीर।

ट्रम्प ने बुधवार को नाटो समिट के दौरान कहा कि ईरानी अधिकारियों को देश को फिर से पटरी पर लाने के लिए ऑयल के पैसे की जरूरत होगी। चीन, ईरान से ऑयल खरीदता है तो उन्हें कोई समस्या नहीं है।

ट्रम्प ने बुधवार को नाटो समिट के दौरान कहा कि ईरानी अधिकारियों को देश को फिर से पटरी पर लाने के लिए ऑयल के पैसे की जरूरत होगी। चीन, ईरान से ऑयल खरीदता है तो उन्हें कोई समस्या नहीं है।

CIA बोली- ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को अमेरिकी हमलों से गंभीर नुकसान

अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA ने पुष्टि की है कि 22 जून को ईरान की परमाणु साइट्स पर किए गए अमेरिकी हमलों से ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को गंभीर नुकसान पहुंचा है। उसे इन साइट्स को दोबारा तैयार करने में कई साल लग सकते हैं।

CIA निदेशक जॉन रैटक्लिफ ने बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की।

ट्रम्प ने नेतन्याहू के खिलाफ भ्रष्टाचार के मुकदमे को खत्म करने की मांग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजराइल की न्यायपालिका से प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार मुकदमे को तुरंत रद्द करने की मांग की है। उन्होंने इसे एक राजनीतिक साजिश करार दिया है।

ट्रम्प ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि इजराइल अपने प्रधानमंत्री के खिलाफ बेतुका मुकदमा चला रहा है। इजराइल ने हाल ही में नेतन्याहू जैसे मजबूत नेता के नेतृत्व में अपने इतिहास के सबसे महान दौर को देखा है।

ट्रम्प ने कहा कि नेतन्याहू का मुकदमा तुरंत रद्द किया जाना चाहिए, या फिर उन्हें माफी दी जानी चाहिए। वह एक महान नायक हैं, जिन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया है।

ट्रम्प ने लिखा कि “अमेरिका ने इजराइल को बचाया है और अब अमेरिका नेतन्याहू को बचाने जा रहा है। न्याय के नाम पर किया जा रहा मजाक और नहीं चल सकता।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *