Breaking
Tue. Mar 17th, 2026

अहमदाबाद में बाढ़ जैसे हालात, घर-ऑफिस में पानी भरा:हिमाचल में 24 घंटे में 5 जगह बादल फटा

  • 2 हजार टूरिस्ट फंसे, पानी छोड़ने का अलर्ट

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ : गुजरात के अहमदाबाद में पिछले 12 घंटे से तेज बारिश हो रही है। इससे अहमदाबाद शहर में बाढ़ जैसे हालात हैं। पूर्वी क्षेत्र के मणिनगर, वटवा, सिटीएम, हाटकेश्वर, निकोल ओधव और विराट नगर समेत कई इलाकों में पानी भर गया।

बारिश के पानी के बहाव में एक बाइक सवार ड्रेनेज लाइन में फंस गया। दमकल विभाग ने 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ड्रेनेज लाइन से 200 फीट दूर उसका शव बरामद किया। इस सीजन में अब तक शहर में 6:03 इंच बारिश हो चुकी है।

सूरत में भी लगातार तीसरे दिन गुरुवार को बाढ़ के हालात हैं। गीतानगर इलाका में 3 से 4 फीट पानी में डूबा हुआ है। यहां तबीयत बिगड़ने के बाद एक गर्भवती महिला का फायर बिग्रेड टीम ने रेस्क्यू किया और अस्पताल पहुंचाया।

इससे पहले, हिमाचल प्रदेश के दो जिलों में पिछले 24 घंटों में बादल फटने की 5 घटनाएं हुईं। इसके चलते अचानक आई बाढ़ में कई लोग बह गए। इनमें से 2 की डेड बॉडी मिली है। वहीं, कुल्लू में 2 हजार टूरिस्ट फंसे हैं।

इधर, राजस्थान में मानसून की बारिश जारी है। बांसवाड़ा में एक दिन में सबसे ज्यादा 8 इंच पारी बरसा।

मुंबई के वर्ली में समुद्र की ऊंची लहरें उठ रही हैं

धर्मशाला के भाजपा विधायक बोले- 15 से 20 लोग बहे

बाढ़-बारिश और लैंडस्लाइड की तस्वीरें…

अलकनंदा नदी में बस गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

अलकनंदा नदी में बस गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

ओडिशा के संबलपुर में बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ गया।

ओडिशा के संबलपुर में बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ गया।

उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हुई।

उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड हुई।

जम्मू में तवी नदी में फंसे युवक का रेस्क्यू किया गया।

जम्मू में तवी नदी में फंसे युवक का रेस्क्यू किया गया।

सूरत में बीते 4 दिन से तेज बारिश जारी है। इसके चलते एक पेड़ उखड़कर कार पर गिर गया।

सूरत में बीते 4 दिन से तेज बारिश जारी है। इसके चलते एक पेड़ उखड़कर कार पर गिर गया।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने के बाद कार मलबे में फंस गईं।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने के बाद कार मलबे में फंस गईं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *