Breaking
Tue. Mar 17th, 2026

अहमदाबाद-मुंबई हाईवे पर 15 किमी लंबा जाम:सूरत में गर्भवती का रेस्क्यू

नई दिल्ली/अहमदाबाद/कुल्लू : मानसून देश के ज्यादातर हिस्सों को कवर कर चुका है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात में बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हैं। अहमदाबाद में बारिश के पानी के बहाव में आकर एक बाइक सवार ड्रेनेज लाइन में फंस गया। 9 घंटे बाद उसका शव बरामद किया गया।

सूरत का गीतानगर इलाका 3 से 4 फीट पानी में डूबा हुआ है। यहां तबीयत बिगड़ने के बाद एक गर्भवती महिला को फायर ब्रिगेड टीम ने रेस्क्यू किया और अस्पताल पहुंचाया।

वहीं वडोदरा में भारी बारिश के चलते अहमदाबाद-मुंबई हाईवे पर 15 किमी लंबा जाम लग गया। उधर हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के होरनगढ़ गांव में बादल फटने के एक दिन बाद राहत कार्य जारी है। यहां कई गाड़ियां मलबे में दब गईं।

अहमदाबाद-मुंबई NH पर 15 किमी लंबा जाम

वडोदरा में गुरुवार को बारिश हुई। शहर के नजदीक से गुजरने वाले अहमदाबाद-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम्बुवा ब्रिज रोड पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण 15 किमी लंबा जाम लग गया।

सूरत में बाढ़ में गर्भवती महिला का रेस्क्यू

सूरत में भी लगातार तीसरे दिन गुरुवार को बाढ़ के हालात हैं। गीतानगर इलाका 3 से 4 फीट पानी में डूबा हुआ है। यहां तबीयत बिगड़ने के बाद एक गर्भवती महिला काे फायर बिग्रेड टीम ने रेस्क्यू किया और अस्पताल पहुंचाया।

नवसारी में बाढ़ में डूबा प्राइमरी स्कूल

गुजरात के नवसारी में बुधवार को रात भर हुई बारिश के कारण चिखली तालुका के अमधरा गांव में बाढ़ आ गई। जिसके चलते प्राइमरी स्कूल में पानी भर गया। स्कूल का फर्नीचर और ब्लैकबोर्ड पानी में डूब गया।

कुल्लू में बादल फटने से NHPC प्रोजेक्ट को नुकसान

हिमाचल में कुल्लू के जीवा नाला में बादल फटने से सैंज घाटी में एनएचपीसी के प्रोजेक्ट को नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कुल्लू और कांगड़ा में 5 जगह बादल फटने से नदी-नालों में बाढ़ आ गई थी। इसमें 9 से ज्यादा लोग लापता हो गए थे।

केदारनाथ रूट पर 1269 टूरिस्ट का रेस्क्यू

केदारनाथ रूट में भारी बारिश से भूस्खलन हुआ। सोनप्रयाग-मुनकटिया मार्ग बंद हो गया। यहां कई यात्री फंसे हैं। NDRF, SDRF और DDRF की टीम ने 1269 टूरिस्ट को रेस्क्यू किया। मार्ग को ठीक करने का काम जारी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *