Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

हाईवे पर चलती बाइक पर फिल्मी स्टाइल में रोमांस, VIDEO:फिरोजाबाद में युवती पेट्रोल टैंक पर लेटी

फिरोजाबाद : यूपी के फिरोजाबाद में चलती बाइक पर कपल के रोमांस का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा कि युवती बाइक की टंकी पर लेटी हुई है, जबकि युवक बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहा है। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोका, लेकिन कपल नहीं माने। बोले- आपसे कोई मतलब नहीं है।

राहगीरों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। मामला कब का है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि, शुक्रवार को इसका वीडियो सामने आया है। SP सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक विभाग को जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

मामला थाना लाइनपार क्षेत्र अंतर्गत हाइवे पर रात करीब 11:30 बजे का बताया जा रहा है। स्प्लेंडर बाइक पर एक युवक अपनी प्रेमिका से फिल्मी स्टाइल में रोमांस करते दिखा। युवक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था, सिर पर गमछा बांधा था। वहीं युवती बाइक की पेट्रोल टंकी पर लेटी हुई थी।

नशे में था युवक, वीडिया बनाता देख युवती भड़की

इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ अन्य लोगों ने दोनों का मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। लोगों ने इस स्टंटबाजी पर आपत्ति भी जताई। कहा- भाई साहब ये क्या कर रहे हो। ये ठीक बात नहीं। ऐसी आशिकी ठीक नहीं। लेकिन युवक ने अनसुना कर दिया। हालांकि युवती ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करने पर आपत्ति भी जताई। लोगों की मानें तो युवक नशे में था।

एसपी बोले- युवक की पहचान कर होगी कार्रवाई

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने कहा- वीडियो संज्ञान में आया है। युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद युवक के खिलाफ कार्रवाई होगी। ट्रैफिक विभाग को जुर्माना की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *