Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

देशभर में शिव मंदिरों बम-बम भोले की गूंज, कोई रहेगा 16 तो कोई सावन सोमवार व्रत

  • सुबह से भोले के भक्त शिव मंदिरों पर पूजा अर्चना में जुटे, बेल पत्र और फूल महक रहे

दैनिक उजाला, धर्म डेस्क : सावन मास के पहले सोमवार यानि आज भगवान शिव के मंदिर भव्यता से सजाए गए हैं। आज से ही भोले के भक्त 16 सोमवार या सावन मास के सोमवार अपना व्रत रखेंगे। आज शिव मंदिरों पर पूजा अर्चना के लिए भारी भीड़ जुटी हुई है। बेलपत्र और फूलों से मंदिर महक रहे हैं।

आज (14 जुलाई) सावन का पहला सोमवार है। सावन में द्वादश यानी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन और पूजन करने की परंपरा है। अगर आप ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने नहीं जा पा रहे हैं तो अपने घर के मंदिर में विराजित शिवलिंग में अलग-अलग ध्यान मंत्र बोलते हुए ज्योतिर्लिंगों की पूजा कर सकते हैं।

मान्यता है कि इसी माह में देवी गौरी की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव प्रकट हुए और देवी गौरी को पत्नी रूप में स्वीकारा। साथ ही कहा जाता है कि हर साल देवों के देव महादेव इसी माह अपने ससुराल भी जाते हैं। ऐसे में यह पूरा माह बेहद पवित्र माना जाता है। इस माह का पहला सोमवार और भी खास होता है क्योंकि सोमवार पहले से ही भगवान शिव को समर्पित किया गया है। इसलिए भक्त इस दिन व्रत और पूजा अनुष्ठान करते हैं।

देशभर के मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

पवित्र सावन माह के पहले सोमवार पर लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में आरती की गई।

दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर उमड़ी भीड़।

गाजियाबाद के दूधेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी।

अयोध्या के क्षीरेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना।

प्रयागराज के मनकामेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने की लंबी कतार देखने को मिली।

देवघर के बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सावन के पहले सोमवार पर यहां श्रद्धालु जल चढ़ाने पहुंचे।

गुवाहाटी के शुक्रेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं ने सावन के पहले सोमवार पर की पूजा-अर्चना।

गोरखपुर के झारखंडी महादेव शिव मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

गोरखपुर के झारखंडी महादेव शिव मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *