Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

दो बेटों को गोद में लेकर नदी में कूदी मां:बाराबंकी में तीनों के शव मिले, पति की मौत के बाद देवर से की थी शादी

बाराबंकी : बाराबंकी में एक महिला ने अपने दो मासूम बेटों संग गोमती नदी में छलांग लगा दी। महिला पुल पर पहुंची। पहले अपने जेवर और मोबाइल एक कपड़े में बांधकर किनारे रख दिए। पहले बड़े बेटे को नदी में फेंका। इसके बाद 4 साल के छोटे बेटे को गोद में लेकर नदी में कूद गई।

करीब 18 घंटे बाद गुरुवार सुबह SDRF ने तीनों के शव नदी से बरामद किए। 4 साल के छोटे बेटे का शव पुल से 10 किमी दूर जबकि, 100 मीटर की दूरी पर मां और दूसरे बेटे का शव बरामद हुआ। घटना बुधवार शाम करीब 4 बजे कोठी थाना क्षेत्र के औसानेश्वर पुल की है।

पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें महिला ने एसपी से अपने सास-ससुर और देवर (पति) पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया हैं। महिला के पति की एक साल पहले ही मौत हो गई थी, जिसके बाद उसने अपने देवर से शादी की थी।

देखें…

गोमती के पुल के नीचे मिथिलेश और उसके बच्चों की सुबह से ही गोताखोर तलाश कर रहे थे।

गोमती के पुल के नीचे मिथिलेश और उसके बच्चों की सुबह से ही गोताखोर तलाश कर रहे थे।

सबसे पहले छोटे बेटे अंश यादव का पुल से 10 किमी दूर नैनपुरा घाट के पास शव बरामद हुआ।

सबसे पहले छोटे बेटे अंश यादव का पुल से 10 किमी दूर नैनपुरा घाट के पास शव बरामद हुआ।

पुल पर आने जाने वाले राहगीरों की भीड़ जुटी रही।

पुल पर आने जाने वाले राहगीरों की भीड़ जुटी रही।

सुसाइड नोट में कहा- अब सास-ससुर मौज करें…

QuoteImage

मेरे घर में सास और ससुर आज 15 दिन से दहेज के लिए रोज लडाई झगडा करते हैं। हमने जेवर और दो लाख रुपये दे दिए तो कहते हैं तुम अपने बच्चों को लेकर हमारे घर से भाग जाओ। हमारे पति नहीं है। उनकी मृत्यु हो गई है। हमने अपने देवर से शादी कर ली थी। तीनों ने मिलकर मेरे पति की मौत का पैसा हड़प लिया है और हमें घर से भगा दिया है। इसी कारण मैंने अपने बच्चों को साथ में लेकर गोमती नदी छलांग लगाई है। मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था। अब हमारे ससुर बाबूलाल और उनकी पत्नी कुंती देवी मौज मस्ती करें। हमारे और हमारे बच्चों के रहने पर उन सब को घर पर दिक्कत होती थी। यह सब कुछ अपने हाथों से लिखकर और फेसबुक पर डालकर मैं सुसाइड कर रही हूं।QuoteImage

सुसाइड नोट में महिला ने सास-ससुर और दूसरे पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

सुसाइड नोट में महिला ने सास-ससुर और दूसरे पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

मिथिलेश कुमारी यादव की (27) ने 7 साल पहले कोठी थाना क्षेत्र के भीखनापुर स्थित पूरे सघई भगतपुरवा गांव निवासी बाबूलाल के बड़े बेटे हुकुम से शादी की थी। जिससे उसको दो बेटे अभय यादव (06) और अंश यादव (04) हुए।

एक साल पहले बीमारी के चलते हुकुम की मौत हो गई। 3 महीने पहले मिथिलेश ने अपने देवर भोला से शादी कर ली थी। आरोप है कि पिछले 15 दिन से ससुर बाबूलाल, सास कुंती देवी और पति भोला मिलकर मिथिलेश को परेशान कर रहे थे।

मिथिलेश का बड़ा बेटा अभय, 6 साल का और छोटा बेटा अंश, 4 साल का था।

मिथिलेश का बड़ा बेटा अभय, 6 साल का और छोटा बेटा अंश, 4 साल का था।

‘2 लाख दहेज और जेवर लाओ, नहीं तो फांसी दे देंगे’

एसपी को लिखे सुसाइड नोट के अनुसार, मिथिलेश का आरोप है कि सास-ससुर और पति मिलकर मिथिलेश को दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। 2 लाख रुपए नगद और ज्वेलरी लाने के लिए बोलते थे। नहीं देने पर बेटो समेत फांसी लगाने की धमकी देते थे। मारते-पीटते थे।

ससुर बाबूलाल ने कहा- बुधवार दोपहर बहू बिना किसी को बताए दोनों पोतों को लेकर घर से निकल गई थी। पता नहीं था ये कदम उठाएगी।

ससुर बाबूलाल ने कहा- बुधवार दोपहर बहू बिना किसी को बताए दोनों पोतों को लेकर घर से निकल गई थी। पता नहीं था ये कदम उठाएगी।

दोपहर 3 बजे बिना बताए घर से निकली

ससुर बाबूलाल ने बताया- बुधवार दोपहर 3 बजे बहू मिथिलेश बिना किसी को बताए दोनों बच्चों को लेकर घर से निकल गई थी। हमने खोजबीन की पर, कुछ पता नहीं चला। गुरुवार को पुलिस से पता चला कि उसने घर से 8 किलोमीटर दूर स्थित औसानेश्वर पुल से गोमती नदी में कूदकर बच्चों समेत आत्महत्या कर ली है।

गोमती नदी में बारिश के चलते इन दिनों पानी का प्रवाह बहुत तेज है। बाढ़ की स्थिति है। जिसमें तीनों बह गए थे।

गोमती नदी में बारिश के चलते इन दिनों पानी का प्रवाह बहुत तेज है। बाढ़ की स्थिति है। जिसमें तीनों बह गए थे।

16 घंटे तक नहीं पहुंचा कोई भी अधिकारी

गांव के एक युवक ने बताया- सास-ससुर ने इतना प्रताड़ित किया कि महिला ने अपने दो बेटो संग आत्महत्या कर ली। घटना के 16 घंटे बाद तक मौके पर कोई पुलिस अधिकारी नहीं पहुंचा। गुरुवार सुबह एसडीआरएफ आई और तीनों के शव बरामद किए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *