Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

संभल में चेहल्लुम जुलूस में घुसा सांड, VIDEO:उठा-उठाकर पटका, 12 घायल, पुलिसवाले भी जान बचाकर भागे

संभल : यूपी के संभल में चेहल्लुम के जुलूस में सांड ने आधे घंटे तक जमकर उत्पात मचाया। करीब 5 हजार लोगों की भीड़ के बीच दौड़ता रहा। सामने आने वाले कई लोगों को उठा-उठाकर पटका। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी भाग खड़े हुए। सांड के हमले में 12 लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर है। घटना से जुड़ा 8 सेकेंड का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि सांड जुलूस के बीच दौड़ रहा है। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं।

सांड के हमले में घायल एक युवक को लोग गोद में उठाकर भाग रहे हैं। गंभीर रूप से घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार शाम 4 बजे नक्खासा चौराहे की है।

तस्वीरें…

सांड को देखकर मौके पर तैनात पुलिसकर्मी भी जान बचाकर भाग गए।

सांड को देखकर मौके पर तैनात पुलिसकर्मी भी जान बचाकर भाग गए।

सांड के हमले में जुलूस में शामिल एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सांड के हमले में जुलूस में शामिल एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सांड ने करीब आधे घंटे तक उत्पात मचाया। कई लोगों को उठा-उठाकर पटका। हमले में 12 लोगों मामूली चोटें आई हैं।

सांड ने करीब आधे घंटे तक उत्पात मचाया। कई लोगों को उठा-उठाकर पटका। हमले में 12 लोगों मामूली चोटें आई हैं।

संभल में शुक्रवार को चेहल्लुम को जुलूस निकाला गया था। पूरे शहर में करीब 60 जुलूस निकले थे। प्रशासनिक गाइडलाइन के अनुसार, जुलूस निकलने का समय शाम 4 बजे से लेकर रात 10 बजे तक का था।

सभी जुलूस शाम 4 बजे नक्खासा चौराहे पर पहुंचे और मातम कर रहे थे। तभी एक सांड जुलूस के बीच में घुस गया। सांड ने लोगों पर हमला कर दिया।

सांड को देखते ही भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। सांड ने कई लोगों को उठा-उठाकर पटका। एक युवक के चेहरे पर सांड ने सींग मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य 12 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

भीड़ के बीच सांड ने करीब आधे घंटे तक जमकर उत्पात मचाया। जिसके कारण जुलूस करीब आधे घंटे तक रुका रहा।

संभल में शुक्रवार को करीब 60 चेहल्लुम जुलूस निकाले गए थे।

संभल में शुक्रवार को करीब 60 चेहल्लुम जुलूस निकाले गए थे।

प्रशासन की ओर से जुलूस निकालने का समय शाम 4 बजे से देर रात 10 बजे के बीच का तय किया गया था।

प्रशासन की ओर से जुलूस निकालने का समय शाम 4 बजे से देर रात 10 बजे के बीच का तय किया गया था।

चेहल्लुम जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था में 4 थानों के करीब 100 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।

चेहल्लुम जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था में 4 थानों के करीब 100 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।

चेहल्लुम जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 4 थानों संभल कोतवाली, थाना नक्खासा, थाना रायशक्ति, थाना हयातनगर के करीब 100 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। मौके पर भी कई पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए थे। पर सांड को पकड़ने और खदेड़ने की बजाय वे खुद अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद देर रात संभल सिटी के सीओ आलोक भाटी घायल युवक का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद देर रात संभल सिटी के सीओ आलोक भाटी घायल युवक का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।

सीओ पहुंचे हॉस्पिटल

घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ संभल सिटी आलोक भाटी घायल युवक का देखने के लिए देर रात निजी हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने बताया- युवक के चेहरे पर चोट आई हैं, फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *