Breaking
Sun. Sep 20th, 2026

पुतिन ने पीएम मोदी को फोन किया:ट्रम्प से हुई बातचीत की जानकारी दी; यूक्रेन जंग खत्म करने को लेकर मिले थे पुतिन-ट्रम्प

नई दिल्ली : रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को सोमवार शाम फोन किया। उन्होंने पिछले हफ्ते अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ हुई अपनी मुलाकात के बारे में जानकारी दी।

मोदी ने बातचीत के जरिए यूक्रेन जंग का शांतिपूर्ण समाधान खोजने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत इस संबंध में सभी कोशिशों का समर्थन करता है।

पीएम मोदी ने पुतिन को अलास्का में ट्रम्प के साथ उनकी बैठक के बारे में जानकारी साझा करने के लिए धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर भी चर्चा की।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने 15 अगस्त की देर रात अलास्का में मुलाकात की थी। उनके बीच यूक्रेन जंग खत्म करने पर करीब 3 घंटे मीटिंग हुई थी। हालांकि यह मुलाकात बेनतीजा रही थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *