Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

दहेज में गाड़ी की ऐसी डिमांड… बहू की गर्म चिमटे से पिटाई, कोल्ड ड्रिंक में दिया जहर, मौत के मुंह से जूझ रही पीड़िता

  • पीड़ित महिला का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा है, पीड़िता के ससुरलवाले सभी फरार हैं

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर में दहेज लोभी ससुरालवालों ने बहु को यातनाएं दी हैं। दहेज के लोभियों ने बहू को गर्म चिमटे से जलाया है। डंडों से मारपीट की है। बहू के शरीर में कई जगह पर गंभीर घाव के निशान भी हैं। 

दिल्ली के अस्पताल में पीड़िता का चल रहा इलाज

ससुरालवालों की यातनाएं यहीं पर खत्म नहीं हुईं। उसके बाद दहेज लोभियों ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिला कर बहू को पिला दिया। महिला की हालत गंभीर है। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 

पति, सास, ससुर और ननद ने महिला को मौत के मुंह में ढकेला

घटना एक 1 महीने पहले की है। जहां गाड़ी की डिमांड पूरी नहीं करने पर महिला सोनाली के पति, सास, ससुर, ननद ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया। उसे मौत के मुंह में ढकेल दिया। 

महिला को ग्वालियर से दिल्ली रेफर किया गया

घटना की जानकारी मिलते ही मायके से माता-पिता ग्वालियर पहुंचे। गंभीर हालत में ग्वालियर के बिड़ला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दिल्ली के लिए महिला को रेफर कर दिया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने सोनाली के पिता सतीश शर्मा की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर की है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *