Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

पंजाब में पठानकोट को हिमाचल से जोड़ने वाला पुल टूटा:उत्तराखंड-हिमाचल-जम्मू और राजस्थान में भारी बारिश

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ : हिमाचल प्रदेश से सटे पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश का अलर्ट है। पिछले 24 घंटों में हुई बारिश के कारण पठानकोट को हिमाचल से जोड़ने वाला पुराना चक्की पुल गिर गया।पठानकोट से अमृतसर तक हाई अलर्ट जारी किया गया है। पठानकोट के स्कूलों-कॉलेजों को बंद रखा गया है।

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के 4 प्रमुख राज्यों राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते राजस्थान के 19 जिलों, उत्तराखंड के 7 जिलों, हिमाचल के 9 जिलों और जम्मू डिवीजन के सभी स्कूल आज बंद रहेंगे।

राजस्थान के सवाई माधोपुर में बारिश के बाद करीब 50 फीट जमीन धंस गई। हिमाचल में भारी बारिश से दो नेशनल हाईवे समेत 484 सड़कें बंद हैं। जम्मू संभाग में खराब मौसम के कारण स्कूल बंद रखे गए हैं।

मध्य प्रदेश के डिंडौरी में नर्मदा नदी उफान पर है। मंडला में भी नर्मदा का जलस्तर बढ़ गया है। UP में बारिश से चंदौली में घाघरा नदी पर बना मुसाहिबपुर बांध अचानक टूट गया। इसका पानी 5 गांवों में घुस गया है।

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में रविवार को तीन दिन तक लगातार हुई मूसलाधार बारिश से जडावता गांव के खेतों में कटाव हो गया। इससे खेतों में गहरी खाई बन गई।

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में रविवार को तीन दिन तक लगातार हुई मूसलाधार बारिश से जडावता गांव के खेतों में कटाव हो गया। इससे खेतों में गहरी खाई बन गई।

MP के मंडला में रविवार को नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया। छोटे पुल के ऊपर से पानी बहने लगा।

MP के मंडला में रविवार को नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया। छोटे पुल के ऊपर से पानी बहने लगा।

UP के चंदौली में मुसाहिबपुर बांध रविवार को अचानक टूट गया। इसके चलते पांच गांवों में पानी घुस गया।

UP के चंदौली में मुसाहिबपुर बांध रविवार को अचानक टूट गया। इसके चलते पांच गांवों में पानी घुस गया।

जम्मू कश्मीर: उधमपुर हाइवे पर लैंड स्लाइड, पेट्रोल पंप मलबे में दबा

रविवार को उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बलिनल्लाह के पास बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक पेट्रोल पंप मलबे में दब गया। घटना शाम करीब 6:30 बजे हुई। पास के पहाड़ में एक दरार आ गई थी, जिससे पेट्रोल पंप पर भार बहुत ज़्यादा हो गया था। इसी वजह से यह पूरा हादसा हुआ।

राजस्थान: आज 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 19 जिलों के स्कूल बंद

राजस्थान में भारी बरसात प्रदेश में कई इलाके जलमग्न हो गए। कई शहरों, गांवों और कस्बों में बाढ़ जैसे हालात हो गए। रविवार को सबसे ज्यादा 7 इंच बरसात नागौर में दर्ज हुई। 13 जिलों में यलो अलर्ट है। बारिश के अलर्ट को देखते हुए जयपुर-सीकर समेत 19 जिलों में कहीं एक तो कहीं दो तो कहीं तीन दिन की स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।

उत्तर प्रदेश: 30 जिलों में अलर्ट; गाजीपुर में स्कूल की दीवार गिरी, 4 जख्मी; जौनपुर में स्कूल बंद

यूपी के 30 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है। तीन दिनों से लगातार झमाझम बारिश हो रही थी। अब कल मंगलवार से अगले 5 दिन के लिए बारिश की रफ्तार में कमी आएगी। गाजीपुर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की जर्जर दीवार रविवार शाम ढह गई। हादसे में 4 लोग घायल हो गए। जौनपुर में बारिश और जलभराव के कारण डीएम ने कक्षा 8 तक स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है।

हिमाचल: बारिश से इंदौरा में कई घर डूबे, तैरने लगी गाड़ियां, 8 जिलों में स्कूलों में छुट्टी

हिमाचल प्रदेश में पूरी रात भारी बारिश हुई। बारिश के बाद सड़क व रास्तों की स्थिति देखते हुए स्कूल कॉलेजों समेत सभी शिक्षण संस्थानों में आज छुट्टी की गई है। कांगड़ा के इंदौरा में कई घर और किसानों की जमीन जलमग्न हो गई है। गाड़ियां पानी में तैरने लगी है। 24 घंटे से जारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड से दो नेशनल हाईवे समेत 482 सड़कें बंद हो गई है।

मध्य प्रदेश: बारिश के 3 सिस्टम एक्टिव, 22 जिलों में अलर्ट; नर्मदा उफान पर, तवा डैम के 5 गेट खुले

मध्यप्रदेश के ऊपरी हिस्से से मानसून टर्फ गुजर रही है। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और लो प्रेशर एरिया भी एक्टिव हैं। इस वजह से प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ये जिले उज्जैन, सागर, जबलपुर और ग्वालियर-चंबल संभाग के हैं।

इंदौर, भोपाल समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश का दौर बना रहेगा। सतना में निचली बस्तियों में पानी भर गया। तेज बारिश होने से नर्मदापुरम जिले के तवा डैम के गेट 5 फीट तक खोले गए।

छत्तीसगढ़: 30 जिलों में अलर्ट; दुर्ग, बस्तर और नारायणपुर में मौसम सामान्य रहेगा

छत्तीसगढ़ के 30 जिलों में मौसम विभाग ने बिजली गिरने बादल गरजने और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। बस्तर, नारायणपुर और दुर्ग में मौसम सामान्य रहेगा। मध्यप्रदेश में बने लो प्रेशर एरिया के असर छत्तीसगढ़ में बारिश की स्थिति बन रही है। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में बीते 3 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं।

पंजाब: 4 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, रावी-उज्ज-चक्की नदियों में पानी बढ़ा, माझा में बाढ़ का खतरा

पंजाब में आज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश से सटे पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है और यह मौसम अगले 24 घंटे तक बना रह सकता है। रणजीत सागर डैम से पानी छोड़ा गया है, जिससे पंजाब के माझा क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। रावी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसके कारण पठानकोट-जम्मू हाईवे पहले ही बंद है और अमृतसर तक हाई अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार: पटना में तेज बारिश, पूरे प्रदेश में अलर्ट: जहानाबाद में सड़क पर बह रही नदी

पटना में कल देर शाम से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जहानाबाद की सभी नदियां उफान पर है। कई इलाके डूबे हैं। 29 अगस्त तक राज्य में मानसून सक्रिय रहेगा। खासकर, उत्तर-पूर्व बिहार में भारी बारिश की संभावना है। नालंदा के एकंगरसराय के केला बीघा गांव में बाढ़ के पानी में एक घर समा गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *