Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

9वीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया, मचा हंगामा, जानें पूरा मामला

यादगिर : कर्नाटक के यादगिर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक एक स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा ने शौचालय में एक बच्चे को जन्म दिया है। घटना की जानकारी के बाद हर कोई हैरान है। छात्रा की उम्र करीब 17 साल बताई जा रही है। पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी है। जब छात्रा की सहपाठियों ने उसे प्रसवपीड़ा से कराहते देखा, तब जाकर सब ने स्कूल मैनेजमेंट को इस बात की खबर दी।

छात्रा का हुआ यौन उत्पीड़न

पुलिस की ओर दी गई जानकारी के मुताबिक, ये पूरी घटना 27 अगस्त को सामने आई है। घटना जिले के शाहपुर तालुक के एक स्कूल में हुई है। प्राथमिकी के मुताबिक, 17 साल और सात महीने की छात्रा पूर्ण गर्भावस्था में थी। करीब 9 महीने पहले किसी अज्ञात शख्स ने उसका यौन उत्पीड़न किया था। शुरुआत में छात्रा बेहद तनाव में थी और उसने आरोपी के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। छात्रा ने बताया कि शौचालय में उसे पेट में दर्द हुआ और उसने वहीं बच्चे को जन्म दिया। 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *