Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

दिल्ली में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, निगमबोध घाट में अंतिम संस्कार बंद, ट्रैफिक एडवायजरी जारी

नई दिल्ली : दिल्ली में बुधवार की शाम तक यमुना का जलस्तर 207.33 मीटर तक पहुंच गया, जो 2013 के रिकॉर्ड स्तर को पार कर चुका है। दिल्ली में बाढ़ के हालात को देखते हुए केंद्रीय जल आयोग ने बुधवार को नई एडवाइजरी जारी की है। आयोग ने चेतावनी दी है कि यमुना का जलस्तर आज रात 8 बजे तक 207.40 मीटर तक पहुंच सकता है, जिससे राजधानी के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है। कई इलाके पानी में डूब गए हैं। 

निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार बंद

राजधानी का सबसे बड़ा श्मशान स्थल निगमबोध घाट बुधवार को बाढ़ की चपेट में आ गया। हालात इतने बिगड़ गए कि घाट पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रोकनी पड़ी, जहां हर रोज 55 से 60 अंतिम संस्कार होते हैं, वहां अब जलप्रलय ने चिताओं की अग्नि को थमने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग ने भी अगले दो दिनों तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

सफदरजंग, कश्मीरी गेट, कनॉट प्लेस, इंडिया गेट और अन्य इलाकों सहित राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी है। फ्लाइटराडार 24 के अनुसार, दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन काफी प्रभावित हुआ है, जहां शाम 5 बजे तक 273 प्रस्थान और 73 आगमन में देरी हुई।

ISBT से दिल्ली विधानसभा की तरफ जाने वाली सड़क पे तकरीबन 500 मीटर के इलाके में सिर्फ एक लेन में ही गाड़िया चल पा रही है। मोनेस्ट्री आए निगमबोध घाट जाने वाली सकड पर एक लेन में यमुना का पानी भरा हुआ है। 

ट्रैफिक एडवायजरी

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए, मजनू का टीला से सलीमगढ़ बाईपास तक आउटर रिंग रोड पर यातायात बुरी तरह प्रभावित है। वज़ीराबाद-सिग्नेचर ब्रिज और चंदगी राम अखाड़ा-आईपी कॉलेज रेड लाइट से यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इन मार्गों से बचें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, सड़क किनारे पार्किंग से बचें और सुचारू आवागमन के लिए यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *