Breaking
Thu. Apr 16th, 2026

उदयपुर में भगवान गणेश को 1.55 करोड़ रुपए से सजाया:फतहनगर में एक करोड़ 61 लाख रुपए से श्रृंगार किया

  • शनिवार को होगा गणपति महोत्सव का समापन

उदयपुर : गणपति महोत्सव के तहत भगवान गणपति का श्रृंगार किया जा रहा है। गुरुवार रात उदयपुर शहर के धानमंडी मार्शल चौराहा स्थित मन्नत वाले राजा बप्पा को 1 करोड़ 55 लाख की आंगी चढ़ाई गई।

फतहनगर में एक करोड़ 61 लाख रुपए के फ्रैश नोटों से श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर बप्पा ने अपने भक्तों को दर्शन दिए। वहीं बप्पा को विशेष व्यंजनों का भोग धराया गया।

न्यू मेवाड़ मित्र मंडल के अध्यक्ष विशाल जैन ने बताया कि मन्नत वाले राजा को 500, 200, 100, और 50 रुपए के नोटों की आंगी से सजाया गया। यह रकम कार्यकर्ताओं ने एकत्रित की है, जो कि वापस कर दी जाएगी। दर्शन खुलते ही गणपति बप्पा मोरिया से क्षेत्र गूंज उठा।

उन्होंने बताया कि गणपति उत्सव का आयोजन हर साल होता है। यह 22वां आयोजन है। इसमें 1.55 करोड़ की आंगी सबसे खास होती है। हर साल गणपति की आंगी में रुपए बढ़ते रहते हैं। शनिवार को विसर्जन के साथ ही उत्सव का समापन होगा।

उदयपुर के फतहनगर में एक करोड़ 61 लाख रुपए से फ्रेश नोटों का श्रृंगार किया गया।

उदयपुर के फतहनगर में एक करोड़ 61 लाख रुपए से फ्रेश नोटों का श्रृंगार किया गया।

फतहनगर में एक करोड़ 61 लाख की आंगी

फतहनगर में विजय हाइट्स सेवा समिति की ओर से वार्ड नंबर 18 में गणेश चौक में गणेश उत्सव पर इस बार एक करोड़ 61 लाख रुपए से फ्रैश नोटों से आंगी सजाई गई। गुरुवार रात को इस खास दर्शन के लिए फतहनगर-सनवाड़ के अलावा आसपास से भी लोग जुटे। दो दिन पहले भी बापू बाजार स्थित उदयपुर चा राजा को 1 करोड़ 51 लाख रुपए की आंगी धराई गई थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *