मथुरा : सांसद हेमा मालिनी मथुरा-वृंदावन में आई बाढ़ का जायजा लेने और पीड़ितों से मिलने के लिए बुधवार को वृंदावन के गुरुकुल शेल्टर होम पहुंची। यहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों का हाल-चाल जाना। उनसे खाने-पीने और रहने की व्यवस्थाओं के बारे में जाना।
फिर शेल्टर होम में बाढ़ पीड़ित मां की गोद से बच्चे को अपनी गोद में लेकर दुलारा। फिर मां से पूछा- दूध मिल रहा है या नहीं। मां बोली- हां मिल रहा है। यहां पहुंचकर हेमा मालिनी ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बाटी। मथुरा में पिछले 15 दिन से बाढ़ के हालात बने हैं। सोमवार को संत प्रेमानंद महाराज ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था।

वृंदावन के गुरुकुल शेल्टर होम में पहुंची हेमा मालिनी।

बाढ़ पीड़ित मां की गोद से बच्चे को अपनी गोद में लेतीं हेमा मालिनी।

शेल्टर होम में बच्चे को दुलारती सांसद हेमा मालिनी।

होल्टर होम में हेमा मालिनी ने गाय को चारा भी डाला।

हेमा मालिनी ने बाढ़ पीड़ितों को बांटा खाना।

बाढ़ पीड़ितों से ट्रकों में भरकर आई राहत सामग्री का जायजा लेती हेमा मालिनी।

सुबती देवी स्कूल में बनाए गए शेल्टर होम में सांसद हेमा मालिनी पहुंची।

यहां सांसद ने बाढ़ पीड़ितों को खाना परोसा।

