Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

‘PM के सपने में आईं मां,बोलीं-राजनीति के लिए कितना गिरोगे’:बिहार कांग्रेस का AI वीडियो पोस्ट

  • गिरिराज ने कहा-राहुल गांधी की मां नकली, गिर गए हैं

पटना : बिहार में वोट अधिकार यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को मां की गाली देने पर मचे बवाल के बाद बिहार कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर एक AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के बाद बिहार में सियासी पारा चढ़ गया है।

36 सेकेंड के AI जेनेरेटेड वीडियो में पीएम मोदी से मिलते शख्स और उनकी दिवंगत मां हीराबेन से मिलती जुलती महिला को दिखाया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- साहब के सपनों में आईं मां। देखिए रोचक संवाद।

गुरुवार रात शेयर हुए इस वीडियो में दिखाया गया है, प्रधानमंत्री के सपने में उनकी मां आकर कह रही है कि राजनीति के लिए कितना गिरोगे?

भाजपा ने इस वीडियो को प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक बताते हुए कांग्रेस पर हमला किया है। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस ने राजनीतिक बहस का स्तर गिरा कर सारी हदें पार कर दी हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘राहुल गांधी अब इतना नीचे गिर गए हैं। जैसे उनकी नकली मां है, अपनी मां की इज्जत का ख्याल नहीं है। वह दूसरे की मां को कहां से सम्मान देंगे।’

बिहार कांग्रेस के X हैंडल से 36 सेकेंड के इस AI जेनेरेटेड वीडियो को पोस्ट किया गया है।

बिहार कांग्रेस के X हैंडल से 36 सेकेंड के इस AI जेनेरेटेड वीडियो को पोस्ट किया गया है।

पहले बीजेपी ने राहुल-तेजस्वी का वीडियो जारी किया

इससे 12 घंटे पहले बिहार बीजेपी के X हैंडल से एक AI जनरेटेड वीडियो शेयर किया गया था। जिसमें राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को मीडिया से बात करते हुए दिखाया गया।

वीडियो में सीएम फेस को लेकर सवाल हो रहा है। जिसके बाद राहुल के पीएम बनने और तेजस्वी के सीएम बनने पर दोनों बहस करते दिखाई दे रहे हैं।

अब जानिए कांग्रेस की ओर से जारी AI वीडियो में है क्या

बिहार कांग्रेस के X हैंडल पर जो AI जनरेटेड वीडियो जारी किया गया है। उसके कैप्शन में लिखा है, साहब के सपनों में आईं मां।

इसके बाद दो किरदार दिखाए गए हैं। जिसमें एक बुजुर्ग महिला (पीएम की मां से मिलती-जुलती) एक शख्स (पीएम से मिलते-जुलते) के सपनों में आती हैं।

कहती हैं ‘अरे बेटा पहले तो तुमने मुझे नोटबंदी की लाइनों में खड़ा किया। मेरे पैर धोने की रील्स बनवाई और अब बिहार में मेरे नाम पर राजनीति कर रहे हो।’

‘तुम मेरे अपमान के बैनर-पोस्टर छपवा रहे हो। तुम फिर बिहार में नौटंकी कर रहे हो। राजनीति के नाम पर कितना गिरोगे।’

सामाजिक-कानूनी रूप से सजा मिलेः गिरिराज

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के AI वीडियो पोस्ट पर कहा, ‘इसके लिए सामाजिक और कानूनी रूप से सजा मिलनी चाहिए। मोदी जी के मां का एआई वीडियो बनाना बहुत गलत है। इन पर फ्रॉड का केस होना चाहिए, जांच होनी चाहिए।’

‘राहुल गांधी अब यह साबित करना चाहते हैं कि हम फ्रॉड हैं, हम दुराचारी हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण रवैया है, और आने वाले दिनों में खुद इसका परिणाम भुगतना होगा। AI वीडियो बनाकर बहुत गलत किया गया है।’

डिप्टी CM विजय सिन्हा ने कहा,

QuoteImage

बिहार कांग्रेस बिहार की संस्कृति और संस्कार से दूर जा चुकी है। ये अराजकता का प्रतीक है। इस तरह की मानसिकता भारतीय संस्कृति और संस्कार में कभी स्वीकार नहीं होगी। इसका जवाब जनता देगी और उन्हें सबक सिखाएगी।QuoteImage

BJP बोली- कांग्रेस को मां-बेटे की भावना की कद्र नहीं

बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी नीचता के अंतिम पायदान पर चल रही है। ये लोग किसी भी व्यक्ति की भावनाओं से खेल रहे हैं।’

‘पीएम की दिवंगत माता का AI वीडियो जारी करना बहुत बड़ा दुर्भाग्य है। इनको पता नहीं है कि मां की भावना क्या होती है, पुत्र की भावना क्या होती है।’

कांग्रेस के पोस्ट पर बिहार बीजेपी के एक्स हैंडल से उसी AI वीडियो को री पोस्ट कर लिखा- ‘कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गवासी माताजी जी के बार-बार अपमान की कसम खा ली हैं। कुछ नहीं मिला तो नकली वीडियो के जरिए पीएम मोदी जी की माता जी के नकली वीडियो में उनके मुंह से वो शब्द बोलते दिखा रही है, जो उनका सरासर अपमान है।’

JDU सांसद बोले- कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए

जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा, ‘कांग्रेस से गांधीवादी विचारधारा की उम्मीद नहीं की जा सकती है। देश के सम्मानित पद पर बैठे प्रधानमंत्री और उनकी मां को जो पार्टी गाली देने से न हिचके, उससे क्या उम्मीद की जा सकती है।’ ‘वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पहले प्रधानमंत्री और उनकी मां को गाली दी गई। अब AI जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दोबारा इस रिश्ते का अपमान किया गया।’

‘देश की जनता सब कुछ देख रही है। ये अपमान नहीं सहेगी। इसका जवाब उन्हें जरूर मिलेगा। कांग्रेस के नेताओं को इस वीडियो के लिए माफी मांगनी चाहिए।’

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *