Breaking
Mon. Jul 27th, 2026

राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने किया पलटवार, कहा- ‘झूठा और बेबुनियाद…’

नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से चुनाव आयोग पर आरोप लगाए हैं। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने दावा किया है कि कर्नाटक में उनकी पार्टी के समर्थक वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट से हटाने की कोशिश की गई थी। राहुल गांधी ने कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के आलंद विधानसभा सीट के आंकड़ों का हवाला देते हुए ये दावा किया है। अब राहुल गांधी के इस आरोप पर चुनाव आयोग ने भी जवाब दिया है। आयोग ने राहुल के आरोपों को पूरी तरह से झूठा और बेबुनियाद बताया है।

चुनाव आयोग ने दिया राहुल के आरोप का जवाब 

1. राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोप गलत और निराधार हैं।

2. किसी भी आम नागरिक द्वारा किसी भी वोट को ऑनलाइन नहीं हटाया जा सकता, जैसा कि राहुल गांधी ने गलत धारणा बनाई है।

3. प्रभावित व्यक्ति को सुनवाई का अवसर दिए बिना वोटों को हटाया नहीं जा सकता।

4. 2023 में, आलंद विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के नाम हटाने के कुछ असफल प्रयास किए गए थे और मामले की जांच के लिए स्वयं चुनाव आयोग द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

5. रिकॉर्ड्स के अनुसार, आलंद विधानसभा क्षेत्र से 2018 में सुभाध गुट्टेदार (भाजपा) और 2023 में बीआर पाटिल (कांग्रेस) ने जीत हासिल की थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *