Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

लग्जरी ट्रेन से मथुरा पहुंचीं राष्ट्रपति:पहली बार बांके बिहारी का दर्शन करेंगी, श्रीकुब्जा मंदिर और सुदामा कुटी भी जाएंगी

मथुरा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दुनिया की सबसे लग्जरी ट्रेनों में से एक महाराजा एक्सप्रेस से मथुरा के वृंदावन पहुंच गईं। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने उनका स्वागत किया। यहां से राष्ट्रपति कार से बांके बिहारी मंदिर जाएंगी। वह पहली बार बांके बिहारी के दर्शन करेंगी।

इसके अलावा वह श्रीकुब्जा मंदिर और सुदामा कुटी भी जाएंगी। राष्ट्रपति का यह दौरा लगभग 7 घंटे का होगा। गुरुवार सुबह 8 बजे राष्ट्रपति दिल्ली से महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन से रवाना हुईं। करीब डेढ़ घंटे यानी 10 बजे वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पहुंचीं।

ट्रेन के 18 में से 12 कोच राष्ट्रपति और उनके स्टाफ के लिए रिजर्व थे। इनमें प्रेसिडेंशियल सुइट, डीलक्स सुइट, रेस्टोरेंट, लाउंज और पावर कार शामिल हैं। द्रौपदी मुर्मु श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचने वाली दूसरी राष्ट्रपति हैं। इससे पहले राष्ट्रपति रहते ज्ञानी जैल सिंह ने दो बार श्रीकृष्ण जन्मस्थान में दर्शन किए थे।

राष्ट्रपति की ट्रेन वृंदावन पहुंची

राष्ट्रपति की ट्रेन वृंदावन पहुंच गई। वह यहां से बांके बिहार मंदिर जाएंगी।

बांके बिहारी मंदिर को फूलों से सजाया

राष्ट्रपति बांके बिहार का दर्शन करेंगी। इसे देखते हुए मंदिर की सजावट की गई है। मंदिर को फूलों से सजाया गया है।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचने वाली दूसरी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति करीब दो घंटे वृंदावन के छटीकरा मार्ग स्थित होटल रेडिशन में लंच करने के साथ विश्राम करेंगी। फिर कार से वह श्रीकृष्ण जन्मस्थान दर्शन को पहुंचेंगी। जन्मस्थान पहुंचने वाली वह दूसरी राष्ट्रपति हैं। इससे पहले राष्ट्रपति रहते ज्ञानी जैल सिंह ने दो बार श्रीकृष्ण जन्मस्थान में दर्शन किए थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *