Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी:गुलमर्ग-सोनमर्ग में पहाड़ की चोटियां सफेद हुईं; बिहार-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ : कश्मीर में शुक्रवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। गुलमर्ग, सोनमर्ग और गुरेज में पहाड़ों की चोटियां सफेद हो गई हैं। एक तरफ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई, तो श्रीनगर सहित अन्य मैदानी इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को कहा था कि जम्मू-कश्मीर में 5-7 अक्टूबर तक भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। हालांकि, इससे पहले ही बर्फबारी और बारिश हो गई। इससे पर्यटकों में उत्साह देखा गया। स्थानीय लोगों के बीच त्योहार जैसा माहौल हो गया है।

इधर, बिहार और छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश की आशंका के चलते रेड अलर्ट है। IMD ने बिहार के सभी 38 जिलों और छत्तीसगढ़ के 28 जिलों में तेज बारिश की आशंका जताई है। बिहार के कई जिलों में गुरुवार को भी जमकर बारिश हुई। इससे दुर्गा पंडालों में 2-3 फीट तक पानी भर गया।

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। बारिश का दौर 6 से 7 अक्टूबर तक रहेगा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में आज सुबह भारी बारिश के साथ ओले गिरे।

हिमाचल के धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं में कल रात हल्की बर्फबारी हुई थी। इससे धर्मशाला में आज न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम बदलने से जल्द ही हिमाचल प्रदेश में सर्दी का मौसम शुरू हो जाएगा।

कश्मीर के गुरेज घाटी में शुक्रवार को बर्फबारी के बाद पहाड़ों की चोटियां सफेद हो गईं।

कश्मीर के गुरेज घाटी में शुक्रवार को बर्फबारी के बाद पहाड़ों की चोटियां सफेद हो गईं।

गुलमर्ग में शुक्रवार को बर्फबारी से ऊंचाई वाले इलाके सफेद और निचले इलाकों में हरियाली दिखी।

गुलमर्ग में शुक्रवार को बर्फबारी से ऊंचाई वाले इलाके सफेद और निचले इलाकों में हरियाली दिखी।

पटना में मंगलवार को बारिश से भीगने के कारण रावण का पुतला गर्दन से झुक गया।

पटना में मंगलवार को बारिश से भीगने के कारण रावण का पुतला गर्दन से झुक गया।

बिहार के पटना में गुरुवार को तेज बारिश के कारण दुर्गा पंडालों में 2 फीट तक पानी भर गया।

बिहार के पटना में गुरुवार को तेज बारिश के कारण दुर्गा पंडालों में 2 फीट तक पानी भर गया।

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में गुरुवार को आंधी-बारिश हुई। एक कार पर पेड़ गिर गया।

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में गुरुवार को आंधी-बारिश हुई। एक कार पर पेड़ गिर गया।

ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार में बारिश के कारण अलग-अलग

  • ओडिशा में भारी बारिश का मुख्य कारण है गहरा दबाव (Deep Depression) या चक्रवात, जो बंगाल की खाड़ी में बना और तट पर आया। यह सिस्टम बहुत नमी वाला होता है और तेज हवाओं के साथ तेज बारिश करता है। साथ ही समुद्र से आने वाली हवा (ओस और नमी) बारिश को और बढ़ाती है।
  • पश्चिम बंगाल में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और दबाव का असर होता है। कभी-कभी मानसून की बची हुई नमी और लो प्रेशर सिस्टम बारिश का कारण बनते हैं।
  • बिहार में अक्टूबर में होने वाली बारिश का कारण अक्सर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) या बंगाल की खाड़ी का असर होता है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम से आकर बारिश का कारण बनता है।

दिल्ली में तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस, AQI 94 दर्ज

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को दिन में बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

IMD के अनुसार, शहर में पिछले 24 घंटों के दौरान 14mm बारिश हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह 8 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 94 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

छत्तीसगढ़: 28 जिलों में अलर्ट, रायगढ़-गरियाबंद में बिजली गिरने से 6 की मौत

रायपुर में गुरुवार शाम मौसम बदला और रात भर वर्षा होती रही।

रायपुर में गुरुवार शाम मौसम बदला और रात भर वर्षा होती रही।

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान सभी संभागों में बारिश दर्ज की गई है। रायपुर सहित कई क्षेत्रों में रातभर वर्षा होती रही। शुक्रवार सुबह से रुक-रुक कर बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक राज्य में बारिश का यह दौर जारी रह सकता है। बुधवार को राज्य में बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हुई।

यूपी: 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रावण-मेघनाद के पुतले भीगकर गिरे

यूपी में पिछले 3 तीन दिन से बारिश हो रही है। शुक्रवार को प्रदेश के 10 जिलों में भारी और 47 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट है। माैसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले चार-पांच दिनों तक रुक-रुक कर तेज बारिश का दौर देखने को मिलेगा। गुरुवार को वाराणसी, नोएडा, कन्नौज समेत कई जिलों में सुबह से बारिश हुई। इससे कई जिलों में रावण के पुतले भीगकर जमीन पर गिर गए थे।

हरियाणा: आज 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, 6 अक्टूबर तक बरसात जारी रहेगी

बहादुरगढ़ में गुरुवार की दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश हुई।

बहादुरगढ़ में गुरुवार की दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और झमाझम बारिश हुई।

हरियाणा के 12 जिलों में शुक्रवार को बारिश का अलर्ट है। बारिश का दौर 6 अक्टूबर तक जारी रह सकता है। 7 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, इससे तापमान में गिरावट होगी और ठंड का एहसास होगा।दशहरा के दिन हरियाणा के 6 जिलों झज्जर, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पानीपत और अंबाला में बारिश हुई थी।

हिमाचल प्रदेश: बारिश के साथ 50km की रफ्तार से तूफान का अलर्ट, कांगड़ा में ओले गिरे

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में शुक्रवार सुबह मूसलाधार बारिश हुई।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में शुक्रवार सुबह मूसलाधार बारिश हुई।

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार सुबह कांगड़ा में भारी बारिश हुई। कई इलाकों में ओले भी गिरे। शिमला में भी सुबह से ही बादल छाए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर अगले चार दिन तक बारिश के आसार हैं।5 अक्टूबर को किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट है। यहां 40 से 50km प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने की आशंका है।

बिहार: पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी आशंका

बिहार के 11 जिलों में गुरुवार को दिन भर बारिश हुई।

बिहार के 11 जिलों में गुरुवार को दिन भर बारिश हुई।

बिहार में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को 38 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। गुरुवार को पटना, आरा, समस्तीपुर, सहरसा सहित 11 जिलों में बारिश हुई। इससे दुर्गा पंडालों और रावण दहन की व्यवस्थाओं पर असर पड़ा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *