Breaking
Fri. Jul 3rd, 2026

मथुरा में मातृ भारती संगठन ने डांडिया उत्सव का भव्य आयोजन किया

बलदेव : विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, आरएसएस द्वारा संचालित *मातृ भारती संगठन* की ओर से डांडिया उत्सव 2025 का भव्य आयोजन होटल देवी कृपा में धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और माता रानी के भजनों पर गरबा नृत्य कर समां बाँध दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष बलदेव की धर्मपत्नी सरला अग्रवाल ने की, जबकि संचालन संगठन प्रमुख राधिका गोयल ने किया। इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष शालिनी गोयल, उपाध्यक्ष मोहिनी अग्रवाल एवं महामंत्री गीता रावत ने उपस्थित मातृशक्ति का सम्मान चुनरी ओढ़ाकर किया।

उत्सव में मानसी बंसल, पूनम अग्रवाल, संगीता गर्ग, निर्मल वर्मा, शालिनी बंसल, रेनू अग्रवाल, रेखा गर्ग, अनीता गोयल, मंगलम, डिंपल अग्रवाल, दिया अग्रवाल, करिश्मा अग्रवाल, शिवांगी गोयल, विदुषी गोयल, दक्षिता अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, जिज्ञासा गोयल सहित कई महिलाएँ प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के अंत में संगठन की अध्यक्ष शालिनी गोयल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *