Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

पति ट्रेन के आगे कूदा, पत्नी फंदे पर लटकी:फिरोजाबाद में 1 घंटे में दोनों की मौत

फिरोजाबाद : फिरोजाबाद में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी ने फंदे से लटक कर जान दे दी। दोनों घटना एक घंटे के अंदर हुई है।

शनिवार सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में पति घर से निकला और 2 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के आगे कूद गया। सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। शव लेकर घर पहुंचे तो कमरे में पत्नी फंदे से लटकी मिली।

परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस उनके घर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना मटसेना थान क्षेत्र के दबरई गांव की है।

तस्वीर प्रमोद और निशा की है। दोनों की दो साल पहले शादी हुई थी।

तस्वीर प्रमोद और निशा की है। दोनों की दो साल पहले शादी हुई थी।

दबरई गांव में पुष्पेंद्र (30) का घर है। पुष्पेंद्र खेती किसानी करते हैं। पुष्पेंद्र दो भाई हैं। छोटा भाई प्रमोद (25) चूड़ी बेचने का काम करता है। प्रमोद और पुष्पेंद्र दोनों अलग घर में रहते हैं। दो साल पहले प्रमोद की जसराना थाना क्षेत्र के पलिया बहत की रहने वाली निशा (22) से शादी हुई।

उन दोनों की एक 4 महीने की बेटी है। शनिवार सुबह किसी बात को लेकर प्रमोद का निशा से झगड़ा हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि भाई पुष्पेंद्र को बीच बचाव करने आना पड़ा। दोनों को समझाने के बाद मामला शांत हो गया। पुष्पेंद्र के जाने के बाद उनका भाई पत्नी को घर में बंद कर बाहर चला गया।

घर से 2 किमी दूर रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के आगे कूद गया। हादसे की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव क्षतिग्रस्त होने की वजह से पहचान में नहीं आ रहा था। थोड़ी देर में पुष्पेंद्र भी पहुंचे। उन्होंने मृतक के हाथ पर बने निशान को देखकर अपनी बहन को फोन किया। बोले- जल्दी से घर जाकर देखो प्रमोद कहां है। बहन बोली-काफी देर पहले भैया को बाहर जाते देखा था।

इसके बाद पुष्पेंद्र ने कहा, यह मेरा भाई प्रमोद ही है। पुष्पेंद्र भाई का शव लेकर घर पहुंचे तो देखा भाई के घर का दरवाजा अंदर से बंद है। दरवाजा खोल कर अंदर गए तो निशा का शव फंदे से लटक रहा था। परिजन निशा को फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर भागे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

निशा के पिता श्रीकृष्ण ने कहा-हमें बेटी के घर वालों ने बताया भी नहीं क्या हुआ।

निशा के पिता श्रीकृष्ण ने कहा-हमें बेटी के घर वालों ने बताया भी नहीं क्या हुआ।

निशा के पिता बोले-देर रात तक बेटी से बात हुई

निशा के पिता श्रीकृष्ण ने बताया- मेरी बेटी मेरे घर पर ही थी। शुक्रवार शाम ही मायके से ससुराल अच्छी खासी गई थी। रात को एक बजे तक हम लोगों की वीडियो काल पर बात हुई थी। इसके बाद पता नहीं चल सका कि आखिर क्या हुआ है। सुबह बेटे ने फोन किया तो बेटी की ननद ने बताया कि लड़ाई हो गई है।

वह कुंडी लगाकर चले गए हैं। लेकिन बेटी की ननद ने कुंडी नहीं खोली। अगर कुंडी खोल देती तो विवाद कम हो जाता। मौत के बाद ससुराल में से किसी ने फोन नहीं किया। किसी अन्य व्यक्ति ने हमें जानकारी दी है। तब हमें पता चला कि दोनों की मौत हो गई है।

भाई ने कहा- दीदी को कई बार काल किया, लेकिन फोन नहीं उठा।

भाई ने कहा- दीदी को कई बार काल किया, लेकिन फोन नहीं उठा।

भाई सौम्य ने बताया कि अक्सर बहन से बात होती थी। आज सुबह भी बहन का नंबर लगाया, लेकिन काल नहीं उठा। इसके बाद मैंने उनकी ननद को फोन किया। वह जीजा जी के घर से 200 मीटर दूर अपने बड़े भाई के घर रहती हैं। मैंने उनसे दीदी के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि तुम्हारे जीजा तो यहां नहीं हैं।

दीदी अंदर हैं। जीजा बाहर से कुंडी लगाकर गए हैं। इसके बाद काल काट दी। इतनी बात हुई। उसके बाद किसी और ने फोन करके बताया कि तुम्हारी बहन की मौत हो गई है।

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पहले पति ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। इसकी जानकारी जब पत्नी को हुई तो उसने भी घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *