Breaking
Fri. Jun 12th, 2026

भारत-पाकिस्तान वर्ल्डकप मैच में बारिश की आशंका:15 फरवरी को कोलंबो में 24 घंटे बारिश का अनुमान; आज श्रीलंका पहुंचेगी टीम इंडिया

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारत-पाकिस्तान वर्ल्डकप मैच का मजा बारिश बिगाड़ सकती है। टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में दोनों टीमें 15 फरवरी को कोलंबो में भिड़ने वाली हैं, लेकिन इस दिन शहर के 60% इलाकों में बारिश का अनुमान है। अगर ऐसा हुआ तो फैंस क्रिकेट की बड़ी राइवलरी को मिस कर देंगे।

टीम इंडिया आज (13 फरवरी) रात कोलंबो पहुंच जाएगी। वहीं पाकिस्तान टीम अपने सभी मैच कोलंबो में ही खेल रही है। टीम ने अमेरिका और नीदरलैंड को शुरुआती मुकाबले हराए। वहीं भारत ने अमेरिका और नामीबिया को हराया।

15 फरवरी को 24 घंटे बारिश

15 फरवरी को पूरे 24 घंटे बारिश का अनुमान है। सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक 60% से 50% तक बारिश हो सकती है। मैच के दौरान शाम 7 से रात 12 बजे तक भी 10 से 20% तक बारिश की अनुमान जताया गया है।

अनुमान- मैच के एक दिन पहले शुरू होगी बारिश

कोलंबो में मुकाबले के एक दिन पहले 14 फरवरी की सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक 35% बारिश के चांस हैं। शाम 6 बजे तक 25% इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं रात 12 बजे तक 10% ही बरसात की आशंका है।

क्या कोलंबो में बारिश का मौसम है?

  • श्रीलंका में बारिश 2 हिस्सों में होती है। मई से सितंबर के बीच दक्षिण में स्थित कोलंबो, याला और नीगोंबो के इलाकों में बारिश होती है।
  • दिसंबर से फरवरी के बीच उत्तर में स्थित जाफना, पुत्तालम और कालपिटिया के इलाकों में बारिश की अनुमान रहता है।
  • फिलहाल हवाएं उत्तर से दक्षिण की ओर बह रही हैं, इस कारण कोलंबो में भी बारिश की संभावनाएं बढ़ गई हैं। क्लाइमेट में बदलाव के कारण बारिश का अनुमान लगा पाना कई बार मुश्किल भी हो जाता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *