Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

पटवारी बनते ही पति ने पत्नी को घर से निकाला:कहा- अब मुझे रिश्तों की कोई कमी नहीं; पिता हरियाणा पुलिस का रिटायर्ड SI

सिरसा : हरियाणा के सिरसा में एक विवाहिता ने पति पर बतौर पटवारी चयन होने के बाद उसे परेशान करने और घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी से पहले पति बेरोजगार था। बाद में उसकी नौकरी लगी तो उसका व्यवहार बदल गया।

अब युवक ने उनसे कार की मांग की। पूरी न करने पर दूसरी शादी करने की धमकी दी। साथ ही पत्नी को उसे छोड़ दिया। कहा कि वह पटवारी है, उसे और रिश्ते मिल जाएंगे। वहीं, युवक का पिता भी हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर पद से रिटायर है। वह पुलिस में अपनी पहुंच होने की धौंस दिखाता है।

इन दोनों की शादी डेरा सच्चा सौदा में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

रिश्ता पक्का होने के समय युवक और युवती के साथ लड़के के परिजन।

रिश्ता पक्का होने के समय युवक और युवती के साथ लड़के के परिजन।

  • डेरे में दोनों परिवार मिले थे: सिरसा महिला पुलिस थाने में दर्ज FIR के मुताबिक, उपकार कॉलोनी निवासी विवाहिता ने बताया है कि वह डेरा सच्चा सौदा में विश्वास रखती है। उसके पारिवारिक सदस्य भी डेरे में सेवा करते हैं। वह अपनी माता के साथ अक्सर डेरे में जाती थी।
  • लड़के की मां ने डेरे में ही शादी की बात चलाई: विवाहिता ने बताया- डेरे में प्रीत नगर की एक महिला भी आती थी। वह महिला मेरी मां से बार-बार कहती कि उसका बेटा दिव्यांग है। अगर आपकी बेटी शादी के लिए तैयार है, तो दोनों की शादी कर देनी चाहिए। इसके लिए उन्हें शादी में कोई दहेज या सामान नहीं चाहिए।
  • अगस्त 2024 में रिश्ता तय हुआ: पीड़िता ने कहा- इसके बाद में मेरे परिवार वाले उस महिला के परिवार से मिलने को तैयार हो गए। अगस्त 2024 में लड़के के परिजन मुझे देखने के लिए मेरे घर आ गए और रिश्ता तय हो गया। इसके बाद दिव्यांग युवक से मेरी बात होने लगी।
  • शादी के बाद पटवारी बना युवक: विवाहित के अनुसार, युवक मनजीत सिंह उस समय बेरोजगार था, लेकिन रिश्ता तय होकर शादी होने के बाद उसका बतौर पटवारी चयन हो गया। अक्टूबर 2024 में दोनों की शादी डेरे में ही संपन्न हुई। बाद में वह विदा होकर ससुराल में रहने लगी।
युवक मनजीत सिंह पर आरोप है कि उसने दहेज की मांग कर पत्नी को निकाल दिया। - फाइल फोटो

युवक मनजीत सिंह पर आरोप है कि उसने दहेज की मांग कर पत्नी को निकाल दिया। – फाइल फोटो

बार-बार दहेज का ताना मारने लगे

विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन तक सब ठीक-ठाक चला, लेकिन पति का पटवारी में जॉइनिंग के बाद उसका व्यवहार बदल गया। वह बार-बार दहेज का ताना मारने लगा। जब वह विरोध करती तो उसके साथ मारपीट करता था। पति उसे धमकी देता कि समाज में उसे बदनाम कर देंगे कि उसके किसी और मर्द के साथ संबंध हैं। वह कहता कि वह पटवारी है, उसे और रिश्ते मिल जाएंगे। वह कहता कि एक कार और 5 लाख रुपए कैश की मांग पूरी नहीं की, तो उसके लिए घर में कोई जगह नहीं है। सास-ससुर भी कहते थे कि दूसरी शादी करवाएंगे।

तबीयत बिगड़ने पर करवाना पड़ा गर्भपात

विवाहिता का आरोप है कि गर्भावस्था में भी उसे परेशान किया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी और गर्भपात करवाना पड़ा। अब उसे घर में रखने से मना कर दिया। इस मामले में आपस में पंचायत हुई और समझौता हो गया। बाद में दोबारा से परेशान करना शुरू कर दिया।

मारपीट कर घर से निकाला

महिला के भाई का आरोप है कि अप्रैल 2025 को सुबह उसकी बहन के साथ झगड़ा हुआ और मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसका ससुर लखविंदर सिंह हरियाणा पुलिस के SI पद से रिटायर्ड है। वह पुलिस में अपना रसूख होने की धमकी देता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *