Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

भारत दिल्ली टेस्ट जीतने से 58 रन दूर:दूसरी पारी में स्कोर 63/1, राहुल-सुदर्शन नाबाद लौटे; वेस्टइंडीज ने 121 रन का टारगेट दिया

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम दिल्ली टेस्ट जीतने से 58 रन दूर है। टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 121 रन का टारगेट चेज करते हुए एक विकेट पर 63 रन बना लिए हैं। चौथे दिन स्टंप्स पर केएल राहुल 25 और साई सुदर्शन 30 रन पर नाबाद लौटे। दोनों में फिफ्टी पार्टनरशिप हाे चुकी है। यशस्वी जायसवाल 8 रन बनाकर आउट हुए।

फॉलो ऑन खेल रही वेस्टइंडीज टीम दूसरी पारी में 390 रन बनाकर ऑलआउट हुई। जस्टिन ग्रीव्स (50 रन) और जायडन सील्स (32 रन) ने 10वें विकेट के लिए 113 बॉल पर 79 रन की साझेदारी की। एक समय वेस्टइंडीज पर पारी की हार का खतरा मंडरा रहा था। जॉन कैम्पबेल (115 रन) और शाई होप (103 रन) ने शतक जमाकर पारी की हार टाल दी। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी की।

भारत के जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट झटके। मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले। रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर को एक- एक विकेट मिला। मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज 248 रन बनाकर पहली पारी में सिमट गया। भारत ने पहली पारी 518/5 के स्कोर पर डिक्लेयर की थी।

स्टंप्स : भारत दूसरी पारी में 63/1; टारगेट 121 रन

चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारतीय टीम ने एक विकेट पर 63 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 25 और साई सुदर्शन 30 रन पर नाबाद लौटे हैं। दोनों में फिफ्टी पार्टनरशिप हाे चुकी है। यशस्वी जायसवाल 8 रन बनाकर आउट हुए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *