लखनऊ : यूपी में आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर प्रदेशभर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। लखनऊ में सीएम योगी ने कार्यक्रम की शुरुआत ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर की। इसके बाद स्कूली छात्र-छात्राओं, NCC कैडेट्स और ट्रेनी पुलिसकर्मियों ने GPO पार्क से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक दौड़ लगाई।
मंच पर पहुंचने के बाद उन्होंने लेट आने पर मंत्री सुरेश खन्ना की चुटकी ली। मुस्कुराते हुए इशारों में पूछा- क्यों देर हो गई? इस दौरान सीएम ने संबोधित करते हुए कहा, ‘ब्रिटिश हुकूमत की साजिश थी कि देश के अनेक टुकड़े किए जाएं।
जब हैदराबाद और जूनागढ़ के निजाम भारत में शामिल होने के लिए आनाकानी कर रहे थे, तब सरदार पटेल ने उन्हें समझाने का काम किया। उन्होंने 563 राज्यों (रियासतों) को खंड भारत का हिस्सा बनाया। सिर्फ एक राज्य जम्मू कश्मीर पंडित नेहरू के पास था, जिसको उन्होंने विवादित करने का काम किया।’
वहीं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, “सरदार पटेल जी ने देश को एक बनाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया था। देश विरोधी ताकतें देश को बांटना चाहती हैं, लेकिन ‘रन फॉर यूनिटी’ देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करेगा।”
काशी और बरेली में पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर दौड़ लगाई। गोंडा में भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने स्कूलों के सामने वंदे मातरम् गाया। प्रयागराज कमिश्नर सौम्या अग्रवाल बारिश में भीगती हुईं पैदल चलीं।
पंडित नेहरू ने जम्मू कश्मीर को विवादित बनाने का काम किया- सीएम
सीएम ने कहा- निजाम और नवाब भारत के अंदर इस्लामिक राज्य स्थापित करना चाहते थे। उस समय सरदार पटेल ने कहा था कि हमारे पास समझाने के और भी रास्ते हैं। इसके बाद नवाब और निजाम भाग खड़े हुए। 563 राज्यों (रियासतों) को खंड भारत का हिस्सा बनाया। सिर्फ एक राज्य जम्मू कश्मीर पंडित नेहरू के पास था, जिसको उन्होंने विवादित करने का काम किया। हम प्रधानमंत्री के आभारी हैं, जिन्होंने कश्मीर को भारत में मिलाकर अखंड भारत का निर्माण किया।
सरदार पटेल की जयंती पर स्वदेशी सामग्री वोकल फॉर लोकल को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। हम पूरे देश को इसकी बधाई देते हैं। यह भी कहते हैं कि जो समाज को परिवार और जातिवाद के आधार पर बांटने का प्रयास कर रहे हैं, उनके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। ऐसे सामाजिक गतिविधियों का बहिष्कार करते हुए भारत माता के हित में काम करना चाहिए

सीएम ने मंत्री सुरेश खन्ना की चुटकी ली। लेट पहुंचने पर घड़ी देखकर पूछा- क्यों देर हो गई।

बरेली में पुलिसवालों ने तिरंगा हाथ में लेकर दौड़ लगाई।

लखनऊ में सीएम योगी ने कार्यक्रम की शुरुआत ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर की।

वाराणसी में महिला पुलिस कर्मी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने दौड़ लगाई।

मथुरा में पुलिस अफसरों रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लिया।

सीएम योगी ने सरदार पटेल की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए।
आगरा पुलिस कमिश्नर ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई
आगरा में रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ पुलिस कमिश्नर ने किया। इस दौड़ में 5000 लोगों ने भाग लिया। इसमें पुलिस, डॉक्टर्स, एनजीओ, सहित नव युवकों ने भाग लिया।
प्रयागराज कमिश्नर सौम्या अग्रवाल बारिश में अफसरों के साथ चलीं
प्रयागराज की कमिश्नर सौम्या अग्रवाल और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजयपाल शर्मा रन फॉर यूनिट में हिस्सा लिया। कमिश्नर अफसरों के साथ हल्की बारिश में पैदल चलीं।
काशी में नमामि गंगे की टीम स्वच्छा का संदेश दिया
काशी विश्वनाथ धाम से नमामि गंगे की टीम ने सरदार पटेल की जयंती पर स्वच्छता और एकता का संदेश दिया। शुक्रवार को धाम परिसर में भारत माता की प्रतिमा के सामने बड़ी संख्या में बुजुर्ग, युवा, बच्चे और महिलाएं जुटीं।
सभी ने एक स्वर में राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया और हर-हर महादेव के जयघोष से माहौल गूंज उठा। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे एकता की भावना को मजबूत करें और स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं।

