Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

अखिलेश ने Chat GPT से पूछा- संघ बैन होना चाहिए:कहा- दुबे को सरकार डरकर जिंदा रखे है

उत्तर प्रदेश : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में कहा- कानपुर वाले अखिलेश दुबे को भी इस डर से जिंदा रखा है, ताकि सच बाहर न आ सके। अगर सच सामने आ गया, तो सरकार की पोल खुल जाएगी।

मेरठ के सेंट्रल मार्केट टूटने पर अखिलेश कहा- मुझे कोई साथी बता रहा था कि सपा सरकार में भी फैसला आया था। लेकिन उस समय कार्रवाई नहीं हुई। लेकिन उन लोगों ने बीजेपी को वोट दिया तो रिटर्न गिफ्ट मिल गया।

अखिलेश ने शुक्रवार को लखनऊ में सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा- हमारे मुख्यमंत्री जी आजकल बच्चों से खेल रहे हैं। बच्चे को गोद में उठाते हैं। इसके साथ उन्होंने Chat GPT से पूछा- क्या संघ बैन होना चाहिए?

गन्ने की कीमतें और बढ़नी चाहिए

अखिलेश ने गन्ना किसानों पर कहा- फसल की कीमत और बढ़नी चाहिए। ऐसा भाव मिलना चाहिए, जिससे परिवार में खुशहाली आए। सरकार मुनाफा कमा रही है, फिर भी गन्ने की कीमत बढ़ाने में उन्हें सालों लग गए। खाद नहीं है। डीजल और कीटनाशक महंगे हैं। धान तैयार है, लेकिन खरीद कहां हो रही है? एमएसपी नहीं मिल रही है।

गन्ने की कीमत तो बढ़ाई, लेकिन मंडियां बेचने की तैयारी चल रही है। मंडियों को प्राइवेट किया जा रहा है। सरकार कारोबारियों से मिली हुई है। मंडियां बहुत कीमती जमीन पर हैं। किसान को लाभ नहीं देना चाहते। सत्ता पक्ष के लोग मंडियां बेचने की तैयारी में हैं। बलरामपुर में पीडीए समाज के साथ अन्याय हो रहा है। सरकार न्याय नहीं दे रही है।

भाजपा सरकार में इलाज कराने गए तो ओटी में पहुंचा देंगे

भाजपा के लोगों को जब इलाज कराना होता है, वो सपा सरकार के बनाए मेदांता अस्पताल में जाते हैं। KGMU, लोहिया में फ्री इलाज होता था। स्वास्थ्य का 4 लाख करोड़ के करीब बजट था, तब एम्बुलेंस चलाई गई थी। सपा सरकार बनी तो एम्बुलेंस और बढ़ाएंगे।

भाजपा सरकार में इलाज कराने गए तो आपको भी ओटी में पहुंचा देंगे। होश आएगा तो कहोगे कि ओटी में इलाज किसी और चीज का चाहिए था। दाएं की बजाय बाएं में प्लास्टर बांध देंगे। भाजपा की ओरिजिनल पार्टी RSS है।

जब भाजपा का गठन हुआ था। तब प्रेसिडेंशियल भाषण हुआ था, तो सोशलिस्ट और सेक्युलर विचारधारा में पार्टी चलेगी। जैसे झूठ बोलते हैं। वैसे ही अब बोल रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति दबाव बना रहे हैं। बड़ी कंपनियों का अमेरिका में इंवेस्ट बढ़ रहा है। हमें दूसरी चीजों में उलझाए हुए हैं। कोई क्यूटो (बनारस) की तुलना कर रहा था। पुरानी गलियों को तोड़ रहे हैं। मार्केट वैल्यू नहीं दी जा रही है।

गोरखपुर में न जाने कितना गांजा पकड़ा जा रहा

गूगल करके क्यूटो की तस्वीर तो देखिए। क्या है क्यूटो? यह पहले नहीं था। गोरखपुर स्पेन जैसा दिखेगा? ऐसा कहा था। लेकिन न जाने कितना गांजा वहां पकड़ा जा रहा है। स्पेन की लाइफ से थोड़ा-बहुत मिलता है। इमेज डैमेज करने के लिए भाजपा पैसा दे रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के RSS बैन करने वाले बयान पर कहा- आप चैट जीपीटी पर चेक कीजिएगा। उसमें मिल जाएगा। उसमें चेक कर लीजिएगा। चैट जीपीटी निकालकर पढ़ लेता हूं। उन्होंने मोबाइल हाथ पर लिया। ‌व्हाई (WHY) आरएसएस बैन?

फिर उन्होंने पढ़ा कि तीन बार RSS बैन हुआ। सरकार पटेल ने RSS-हिंदू महासभा को बैन किया था। आरएसएस आज भी सांप्रदायिक फैला रहे हैं। ये मैं नहीं कह रहा हूं। चैट जीपीटी कह रहा है। अब चैट जीपीटी भी बैन होगा।

सीएम आज बच्चों से खेल रहे हैं। बच्चे को गोद में उठाते हैं। चैटजीपीटी से पूछ लें कि ओसामा का हिंदी या अरबी में दूसरा नाम बता दो, तो वह शेर सिंह बता देगा। अगर नाम ओसामा अच्छा नहीं लग रहा है तो नाम बदल देते।

यूपी में बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित

बिहार में दुलारचंद यादव की हत्या पर कहा- भारत सरकार क्या कर रही थी? इतनी बड़ी हत्या हो गई। इससे समझ आता है कि ‘ला एंड ऑर्डर’ की स्थिति क्या है। यूपी में सबसे ज्यादा बेटियां असुरक्षित हैं। हाल ही में एक पुलिस अधिकारी पकड़ा गया, जो अखबार में पैसा छिपा रहा था। कानपुर में पूरी सरकार और अधिकारी फंसे हुए हैं। यूपी में इतना भ्रष्टाचार कभी नहीं था, जितना अब चल रहा है। यूनिवर्सिटी लेवल पर करप्शन है, अपॉइंटमेंट में भेदभाव है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *