Breaking
Mon. Mar 23rd, 2026

राहुल की यात्रा कांग्रेस के लिए संजीवनी, देश में राजनीतिक परिवर्तन का भी संकेत- जयराम

बुरहानपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश पहुंच गई है। महाराष्ट्र के आखिरी पड़ाव जलगांव जामोद से सुबह करीब 6 बजे रवाना हुई राहुल गांधी की यात्रा ने बुरहानपुर के बोदरली गांव से मध्यप्रदेश में प्रवेश किया। करीब 7 बजे राहुल गांधी की यात्रा मध्यप्रदेश पहुंची। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया। कार से उतरते ही राहुल गांधी की आरती उतारी गई। बंजारा लोक नृत्य कलाकार रीना नरेंद्र पवार उनके स्वागत में लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद राहुल गांधी ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुस्तान में किसी से डरने की जरुरत नहीं है।

  • यात्रा के दौरान जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के लिए संजीवनी तो है ही साथ ही देश में राजनीतिक परिवर्तन का भी संकेत है।
  • गरियापुर में टी ब्रेक के लिए रुकी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा
  • 10 मिनट के टी ब्रेक के बाद फिर आगे रवाना होगी यात्रा
  • स्थानीय नेता आरएस पाटिल के यहां यात्रा का टी ब्रेक
    प्रमोटेड कंटेंट
  • बोरदली से 7-8 किमी. आगे गरियापुर पहुंची राहुल की भारत जोड़ो यात्रा
  • दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी राहुल गांधी के साथ यात्रा में साथ मेें पैदल चल रहे हैं, कमलनाथ गाड़ी में बैठे।
  • राहुल गांधी बोदरली में मंच से करीब 11 मिनट बोले
  • राहुल ने कहा- जब कन्याकुमारी से यात्रा शुरू हुई तो विपक्ष के लोगों ने कहा था यात्रा लंबी है। पूरा नहीं किया जा सकता है।
  • हम मध्यप्रदेश में 370 किमी चलेंगे। श्रीनगर में तिरंगे को लहराएंगे।
  • यात्रा का लक्ष्य- जो नफरत, हिंसा और डर हिंदुस्तान में फैलाया गया है, उसके खिलाफ ये यात्रा है। उसके खिलाफ लड़ना है।
  • राहुल ने कहा देखिए, तरीका क्या है बीजेपी का। सबसे पहले डर फैलाना। इसके बाद नफरत। हमें न्याय चाहिए।
  • यात्रा में हम लोगों की बात सुनते हैं। हम मुंह बंद, कान खुले रखते हैं। हम अपने मन की बात नहीं कहते। हम 7 घंटे चलते हैं। हम सबके मन की बात सुनते हैं। युवाओं के मन की बात क्या है। मजदूरों के मन की बात क्या है? व्यापारियों के मन की बात क्या है?

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *