बाली (पाली) : पाली के सादड़ी में करंट लगने से दो भाइयों की मौत हो गई। जिनका शुक्रवार देसूरी के दुदापुरा गांव में एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। दोनों भाइयों के पिता ने चिता को मुखाग्नि दी। इसे देखकर श्मशान में हर किसी की आंख नम हो गई।

बता दें कि सादड़ी बस स्टैंड पर दुदापुरा (देसूरी, पाली) निवासी दो सगे भाई बाबूलाल चौधरी और मनीष चौधरी ने बाबू डेयरी के नाम से दुकान खोल रखी थी। गुरुवार दोपहर साढे 12 बजे मनीष सप्लाई के बाद बचे दूध का दही जमाने के लिए उसे बॉयलर में गर्म कर रहा था। इस दौरान मनीष करंट की चपेट में आ गया। मनीष को देखकर जब बाबूलाल उसे बचाने पहुंचा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। जिससे दोनों की मौत हो गई।

अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

गांव में छाई शोक की लहर

ग्रामीण भंवर घांची ने बताया-शुक्रवार सुबह जैसे ही गांव में पहुंचे पूरे गांव में चीक पुकार मच गई। घर में महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में किसी के घर में सुबह का खाना तक नहीं बना। दोपहर 1 बजे घर से अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे। गांव के श्मशान घाट में दोनों युवकों के पिता तेजाराम चौधरी ने जब मुखाग्नि दी दो हर किसी की आंख नम हो गई।

एक ही चिता पर दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार किया गया।

एक ही चिता पर दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार किया गया।

भंवर घांची ने बताया-मनीष और बाबूलाल के पिता तेजाराम बुजुर्ग हो चुके हैं। दोनों बच्चे ही अपने परिवार का सहारा थे। अब दोनों की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

5 महीने पहले ही हुई थी बाबूलाल की शादी

मोतीलाल ने बताया-14 अप्रैल 2025 में ही बाबूलाल चौधरी की शादी हुई थी। दो साल पहले दोनों भाइयों ने मिलकर डेयरी के काम शुरू किया था। बाबूलाल और मनीष के पिता तेजाराम खेती करते हैं। वहीं दोनों की इकलौती बहन की भी शादी अप्रैल 2025 में ही हुई थी।

हादसे के बाद सादड़ी में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिए।

हादसे के बाद सादड़ी में व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिए।

हादसे के बाद व्यापारियों ने बंद किया बाजार

गुरुवार को मनीष और बाबूलाल की मौत के बाद सादड़ी व्यापार संघ ने बाजार बंद का फैसला किया। दोपहर 3 बजे से शहर का पूरा बाजार बंद हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *