Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

राहुल बोले- शाह के बेटे को बल्ला पकड़ना नहीं आता:वो क्रिकेट संभाल रहा; पीएम मोदी बोले- बिहार को कट्टा सरकार नहीं चाहिए

पटना/नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज की 121 सीटों पर रिकॉर्ड 65% वोटिंग हो चुकी है। अब 11 नवंबर को होने वाली दूसरे फेज की वोटिंग होगी। शुक्रवार को पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत अन्य नेता दूसरे फेज के प्रचार के लिए रैली करने पहुंचे हैं।

भागलपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘इस देश में आज कल बस 50-60 लोग सपना देख सकते हैं। अंबानी का बेटा, अडाणी का बेटा, अमित शाह का बेटा। अमित शाह के बेटे को बल्ला पकड़ना नहीं आता। एक रन नहीं ले सकता। उसने पूरी क्रिकेट टीम संभाल रखी है। हम चाहते हैं क्रिकेट को क्रिकेट टीम चलाए।’

इधर, औरंगाबाद में पीएम मोदी ने कहा कि बिहार को ‘कट्टा सरकार’ नहीं चाहिए। बिहार को कुशासन वाली सरकार भी नहीं चाहिए। बिहार को भाजपा और NDA पर भरोसा है, क्योंकि NDA ने ही राज्य को जंगलराज से बचाया था।

उन्होंने कहा कि आप (जनता) सोच सकते हैं कि ये जंगलराज वाले लोग सत्ता में वापसी के लिए इतने बेचैन क्यों हैं। ये जनता की सेवा नहीं करना चाहते। ये बंदूक की नोक पर जनता को लूटना चाहते हैं। यही जंगलराज की आहट है।

पीएम बोले- जंगलराज ने बिहार में सबकुछ नष्ट किया

बिहार के भभुआ में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-लोगों की कड़ी मेहनत के बाद एक औद्योगिक शहर बन रहा था, लेकिन फिर से कुशासन और जंगलराज की राजनीति आ गई। जंगलराज आते-आते सब कुछ नष्ट हो गया। जंगलराज ने बिहार में विकास की हर संभावना को खत्म कर दिया था। क्या कभी ऐसी जगह पर्यटन बढ़ सकता है, जहां कानून का राज न हो और माओवादी आतंक बढ़ रहा हो? लेकिन नीतीश कुमार ने आपके क्षेत्र को उस विकट स्थिति से बाहर निकाला है।

गिरिराज सिंह बोले- 206 से ज्यादा सीटें जीतेगा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि 2010 में एनडीए ने 206 सीटें जीती थीं। इस बार पहले चरण के मतदान में हमें विश्वास है कि हम 206 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। सम्राट चौधरी ने भी कहा कि हम पहले चरण में 121 में से लगभग 110 सीटें जीतेंगे और उनका यह कहना सही है।

राहुल बोले- बिहार की gen-z यहां वोट चोरी नहीं होने देगी

राहुल गांधी ने भागलपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में 2 करोड़ वोटर्स हैं और मतदान सूची में 25 लाख से ज्यादा वोटर्स फेक थे। मैं आपको गारंटी देता हूं कि मोदी, अमित शाह और चुनाव आयोग ने मिलकर हरियाणा का चुनाव चुराया है।

QuoteImage

हमने सबूतों के साथ कहा कि उन्होंने लोकसभा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में वोट चोरी की और अब वे चोरी करके बिहार का चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं। हमें आखिरी वक्त तक मतदाता सूची नहीं मिलती। बिहार की जेनरेशन Z यहां वोट चोरी नहीं होने देगी।QuoteImage

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *