Breaking
Sun. Jul 26th, 2026

दिल्ली में मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती बनी 6 लोगों का काल

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती (क्वाइल) ने 6 लोगों की जान ले ली है। पुलिस के मुताबिक, शास्त्री पार्क एरिया के एक घर में कुछ लोग किराए से रहते थे। एक कमरे में 9 लोग सोए थे। मच्छरों से बचने के लिए इन्होंने अगरबत्ती लगाई थी। माना जा रहा है कि इसी के धुएं से दम घुटने से 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और डेढ़ साल का मासूम भी शामिल है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिला पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने पूरे घटनाक्रम की पुष्टि कर दी है। उनके मुताबिक, शुक्रवार सुबह 9 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि घर में कुछ लोग अचेत मिले हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसमें से 6 को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

कैसे हुआ यह हादसा-

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत कैसे हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी तो जांच के बाद सामने आएगी। लेकिन शुरुआत छानबीन के बाद पुलिस ने बताया कि मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से घर में आग लगी। इससे दो लोगों की मौत झुलसने जबकि चार लोगों की मौत दम घुटने से हो गई।

रूम में भर गया था कार्बन मोनोऑक्साइड

बताया जाता है कि मच्छर जलाने वाली अगरबती से तकिए में आग गई। लेकिन नींद में सो रहे लोगों को आग का आभाष नहीं चला। जब तक लोगों की नींद खुलती तब तक काफी देर हो चुकी थी। मच्छर भगाने वाली अगरबती से लगी आग से कमरे में जहरीला कार्बन मोनोऑक्साइड गैस पैदा हुआ। जिससे दम घुटने से सभी की मौत हो गई। पुलिस टीम छानबीन में जुटी है। सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *