Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

हरियाणा में धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा का अंतिम दिन:आज UP में एंटर होगी; कल मुस्लिम सरपंच को कहा था- तुम्हारी कौम पर सवाल

फरीदाबाद : हरियाणा में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन एकता पदयात्रा’ आज (13 नवंबर) को छठा एवं आखिरी दिन है। यात्रा होडल अनाज मंडी से चल रही है।

दोपहर बाद यात्रा बॉर्डर को क्रॉस कर यूपी में एंटर कर जाएगी। यात्रा 6 दिनों से हरियाणा में है। आज भी राज्य में करीब 8 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

बुधवार को धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें 100 डिग्री बुखार था। वह सड़क पर ही लेट गए थे। डॉक्टरों ने उनका वहीं इलाज किया और उन्हें 2 दिन आराम करने की सलाह दी थी, लेकिन धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी यात्रा जारी रखी।

इस बीच रास्ते में मुस्लिम सरपंच ने उनका स्वागत किया था। यहां शास्त्री ने उन्हें कहा कि तुम्हारी कौम पर हर बार सवाल उठता है। आप अपने युवाओं को समझाइए। अपनी शिक्षा नीति में बदलाव लाइए।

वहीं, बुधवार को ही BJP विधायक हरेंद्र सिंह का एक बयान वायरल हुआ। उनसे सवाल किया गया कि वे दिल्ली में कार ब्लास्ट पर क्या कहना चाहेंगे? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि ये कुछ लोगों की मानसिकता है। ऐसे छोटे-मोटे ब्लास्टों से कुछ होने वाला नहीं है।

श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की वेशभूषा में यात्रा में शामिल हुए भक्त।

श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की वेशभूषा में यात्रा में शामिल हुए भक्त।

यात्रा में बजरंगबली जी की वेशभूषा में एक भक्त चल रहा।

यात्रा में बजरंगबली जी की वेशभूषा में एक भक्त चल रहा।

यात्रा में पूरा परिवार शामिल

धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा में प्रेमानंद महाराज का एक भक्त परिवार शामिल हुआ है। 7 नवंबर से गाजियाबाद के रहने वाले रामखिलावन का पूरा परिवार चल रहा है।

बिजली बोर्ड के दिव्यांग कर्मी यात्रा में शामिल

गुरुग्राम से धरमू सिंह यात्रा में शामिल हुए हैं। 2013 में बिजली बोर्ड में काम करते हुए इन्होंने दोनों हाथ गंवा दिए। यात्रा में उनके भाई कुसरेंदर उन्हें खाना खिलाते हैं। दिनचर्या में उनके साथ रहते हैं।

रात्रि ठहराव में कुमार विश्वास पहुंचे

बुधवार को यात्रा में रात्रि ठहराव के दौरान मंच पर कुमार विश्वास पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि यह नया भारत है। आतंकवाद ने आपको ललकारा है। दिल्ली की घटना ने देश को तबाह करने की ओर कोशिश की। भीख में मिले हथियारों से दहशत फैलाने की कोशिश की गई। भारत अब घर में घुसकर मारना सीख गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *