Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

दिल्ली ब्लास्ट-सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आतंकी नबी का घर उड़ाया: विस्फोटक से भरी कार यही चला रहा था, मारा गया

नई दिल्ली : दिल्ली ब्लास्ट केस में गुरुवार रात सुरक्षा बलों ने पुलवामा में आतंकी डॉ. उमर नबी के घर को IED ब्लास्ट से उड़ा दिया है। गुरुवार को ही DNA मैचिंग के बाद इस बात की पुष्टि हुई थी कि ब्लास्ट वाली कार में उमर ही था।

डॉ. उमर पुलवामा के कोइल इलाके में रहता था। पुलिस उसके माता-पिता और भाईयों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

खुफिया एजेंसियों ने खुलासा किया है अब तक गिरफ्तार 8 आतंकियों ने बताया कि वे 6 दिसंबर यानी बाबरी मस्जिद ढहाने की बरसी के दिन दिल्ली समेत देशभर में कई जगह धमाके करना चाहते थे।

इसके लिए उन्होंने 32 कारों का इंतजाम किया था। i20, इको स्पोर्ट, ब्रेजा कार उसी साजिश का हिस्सा हैं।

10 नवंबर को हुए दिल्ली ब्लास्ट में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 लोग घायल हैं, जिनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।

CCTV फुटेज में रिक्शा के पीछे ब्लास्ट वाली i20 कार नजर आ रही है।

CCTV फुटेज में रिक्शा के पीछे ब्लास्ट वाली i20 कार नजर आ रही है।

धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी गाड़ियां आग की चपेट में आ गई।

धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी गाड़ियां आग की चपेट में आ गई।

आतंकी उमर का दोस्त है आरिफ, डॉ. शाहीन से रोज बात करता था

दिल्ली कार ब्लास्ट केस में एटीएस ने कानपुर के कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉक्टर आरिफ को अरेस्ट किया है। उसका कनेक्शन मारे गए आतंकी डॉक्टर उमर और उसकी सहयोगी लेडी टेररिस्ट डॉ. शाहीन से मिला है। आरिफ दोनों लोगों के संपर्क में था। जांच में यह भी सामने आया कि शाहीन और आरिफ के बीच हर रोज बात होती थी।

डॉ. उमर और डॉ. आरिफ दोनों ने एक साथ एमबीबीएस किया था। यहीं से दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे। माना जा रहा है कि डॉ. उमर के जरिए ही वह लेडी टेररिस्ट डॉ. शाहीन से जुड़ा था।

शाहीन ने उसे टारगेट दिए। इसके बाद अगस्त- 2025 में आरिफ कानपुर आ गया। यहां उसने एलपीएस इंस्टीट्यूट ऑफ कॉर्डियोलॉजी से एमडी (डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन) में एडमिशन ले लिया। आरिफ, उमर और शाहीन की चैटिंग और ई-मेल ATS को मिले हैं। आरिफ के लैपटॉप में अहम डेटा भी मिला है। ATS ने आरिफ का मोबाइल और लैपटॉप अपने कब्जे में ले लिया है।

तगा के लोगों का फैसला- अब किराए पर नहीं देंगे मकान

आरोपी डॉक्टर मुजम्मिल शकील ने विवि से 4.1 किमी दूर गांव फतेहपुर तगा में मौलवी से खंडहरनुमा मकान किराए पर लिया हुआ था। घटना के बाद मकान में पुलिस, मीडिया का आना-जाना लगा है। बड़े, बच्चों कैमरा देखते ही दौड़ पड़ते हैं कि कहीं उनकी फोटो न बन जाए। सरपंच प्रतिनिधि अरस मोहम्मद ने कहा डॉक्टर ने उनके गांव को भी बदनाम कर दिया है। अब ग्रामीण किसी को किराए पर घर नहीं देंगे। सभी ने फैसला लिया कि मजबूरी में मकान किराए पर देने की नौबत आई तो पहले वैरीफिकेशन की जाएगी। डॉक्टर मौलवी को किराए के 2500 रुपए देता था।

धौज के ग्रामीण बोले- गांव को बाहरी डॉक्टरों ने बदनाम कर दिया

फरीदाबाद का गांव धौज पूरे देश में डॉक्टरों की आंतकी गतिविधियों की वजह से बदनामी झेल रहा है। यहीं बनी अलफलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर पहले जहां ग्रामीणों के दर्द पर मरहम लगाते थे, अब बदनामी की वजह बन गए हैं। मामले के बाद पुलिस बड़ी संख्या में संदिग्धों से पूछताछ में लगी है। जिन लोगों से आरोपी डॉक्टरों ने किसी खरीदारी को लेकर ट्रांजेक्शन की थी, उन्हें भी जवाबदेही का सामना करना पड़ रहा है।

गांव के लोग कहते हैं कि हमारे गांव में तो देश की आजादी के समय भी कोई दंगा नहीं हुआ था। गांव का कोई बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड तक नहीं है। यहां के युवा डॉक्टर, जज व इंजीनियर बनकर एरिया का नाम रोशन कर रहे थे, अब बाहरी लोगों की वजह से बदनामी झेलनी पड़ रही है।

शक और बढ़ा… जिस घायल ने दम तोड़ा, वह अनंतनाग का निकला

दिल्ली ब्लास्ट में घायल हुए बिलाल खान नाम के शख्स ने गुरुवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीते 4 दिन में कोई भी बिलाल से मिलने नहीं आया। जांच में पता चला है कि वह कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है। जम्मू-कश्मीर पुलिस को उसके घर भेजा, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पुलिस पता लगा रही है कि वह दिल्ली क्यों आया था।

बिलाल दिल्ली में कहां-कहां गया, उसकी लोकेशन सीसीटीवी फुटेज से खंगाली जा रही है। यह भी पता लगा रहे हैं कि हमले में मारे गए डॉ. उमर नबी के साथ उसका क्या संबंध था।

अरब देशों से आता था डेलिगेशन; ईडी आज ऑडिट करने अल-फलाह पहुंचेगी

सुरक्षा एजेंसियों को जांच में पता चला है कि तुर्किये व जर्मनी से यूनिवर्सिटी को 11 करोड़ रुपए का फंड मिला था। यूनिवर्सिटी ने पंजाब व अमरोहा में मदरसे के लिए जमीन भी खरीदी है। केंद्र सरकार ने ईडी को यूनिवर्सिटी के बैंक खातों का फॉरेंसिक ऑडिट करने को कहा है। शुक्रवार को ईडी की टीम यहां पहुंच सकती है। ED यह पता लगाएगी कि यूनिवर्सिटी को कहां-कहां से​ कितनी फंडिंग मिली। यूनिवर्सिटी के एक कर्मचारी ने बताया कि हर साल अरब देशों से यहां डेलिगेशन आता है। इसलिए यहां के डॉक्टरों की अरब देशों से अच्छी जान पहचान है।

ब्लास्ट से जुड़ी दूसरी गाड़ी की जांच जारी, इसमें विस्फोटक के सबूत मिले

लाल इको स्पोर्ट कार बुधवार शाम को फरीदाबाद के खंदावली गांव के पास खड़ी मिली थी।

लाल इको स्पोर्ट कार बुधवार शाम को फरीदाबाद के खंदावली गांव के पास खड़ी मिली थी।

पुलिस ने आशंका जताई थी कि दिल्ली धमाके में शामिल आतंकियों के पास एक नहीं, बल्कि दो कारें थीं। बुधवार को इसकी तलाश के लिए दिल्ली के साथ पड़ोसी राज्यों यूपी और हरियाणा में अलर्ट जारी किया गया था। इसके बाद हरियाणा के खंदावली गांव में लावारिस गाड़ी की खबर सामने आई। फिलहाल गाड़ी की जांच जारी है।

जांच एजेसिंयों ने गुरुवार को भी फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी के कैंपस से ब्रेजा कार बरामद की। यह कार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग की सरगना डॉ. शाहीन सईद के नाम रजिस्टर है। लखनऊ की शाहीन दिल्ली ब्लास्ट में आरोपी है।

ब्रेजा शाहीन की दूसरी कार है, जिसे यूनिवर्सिटी के फ्लैट नंबर 32 के पते पर सितंबर 2025 में खरीदा था। उसकी पहली कार स्विफ्ट में 8 नवंबर को हथियार मिले थे।

सिद्दीकी ने रसूख का फायदा उठाकर बनाई यूनिवर्सिटी, पत्नी-बेटी, भाई ट्रस्टी

दिल्ली ब्लास्ट में फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी का कनेक्शन सामने आने के बाद अब इसके फाउंडर जावेद अहमद सिद्दीकी भी जांच एजेंसियों के रडार पर आ गए हैं। जांच एजेंसियों की तरफ से खुलासा किया गया है कि यूनिवर्सिटी को संचालित करने वाली चैरिटेबल ट्रस्ट में सिद्दकी ने अपनी वाइफ, बेटी और भाइयों को ट्रस्टी बना रखा है। साथ ही दुबई में रहने वाली एक रिश्तेदार भी ट्रस्टी है।

सोपोर में दो आतंकी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सोपोर के मूमिनाबाद इलाके में संयुक्त अभियान के दौरान दो हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान शबीर नजार और शबीर मीर के रूप में हुई है।

कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार, आतंकियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और सुरक्षाबल यह पता लगाने में जुटे हैं कि दोनों की आतंकी नेटवर्क से कितनी गहरी संलिप्तता थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *