- पंडो जनजाति को सभा में जाने से रोका
सरगुजा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में कहा कि महिलाएं समाज की धरोहर हैं। महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो समाज का विकास होगा। साथ ही कहा कि बिरसा मुंडा भगवान ने अंग्रेजों का जीना खराब कर दिया था। अंग्रेजों को सिर्फ बिरसा मुंडा ही दिखते थे।
कार्यक्रम में मुर्मू ने कहा कि हम बिरसा मुंडा की पीढ़ी हैं। आदिवासी संस्कृति को मैं पहले भी जीती थी और अब भी जीती हूं। जल, जंगल और जमीन के साथ आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने की जरूरत है। हमें आदिवासी संस्कृति को बचाना है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने आदिवासी युवाओं को सम्मानित किया। साथ ही वैद्यों और देवस्थलों से जुड़ी योजना मुख्यमंत्री वैद्यराज सम्मान योजना और मुख्यमंत्री ग्राम अखरा विकास योजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने 70 साल पहले डॉ. राजेंद्र प्रसाद के गोद लिए गए बच्चों से भी मिलीं।
वहीं सरगुजा में पंडो जनजाति के लोगों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में जाने से प्रशासन ने रोक दिया। इससे पंडो जनजाति के लोगों में आक्रोश देखने को मिला।लखनपुर विकासखंड के ग्राम परसोडी कला के पंडो जनजाति के लोग थे, जिन्हें सिंगी टाना टोल प्लाजा के पास रोका गया था।
कार्यक्रम में CM साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के घरों तक बिजली पहुंची, बस्तर में नक्सलवाद की कमर टूट गई है। आदिवासियों का विकास हो रहा है। बस्तर के लोगों को राशन मिल रहा है। वहीं राज्यपाल रामेन डेका ने कहा कि बिरसा मुंडा महान वीर थे, जिन्हें आज याद किया जा रहा है।

अंबिकापुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं।

अंबिकापुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि महिलाएं समाज की धरोहर हैं।

बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति भी दी जा रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

सरगुजा में पंडो जनजाति के लोगों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में जाने से प्रशासन ने रोक दिया।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- जनजाति समाज की संस्कृति पर ध्यान देने की जरूरत है
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आदिवासी संस्कृति और सभ्यता को प्रमोट होने की जरूरत है, क्योंकि यह बेहद खूबसूरत और सुंदर है। ऐसे कार्यक्रमों में मैं जब जाती हूं तो जनजाति परिवार के लोगों से मुलाकात करती हूं। जनजाति महिलाओं से मुलाकात करने पर मुझे अच्छा लगता है।
स्थानीय स्तर पर भी जनजाति समाज की संस्कृति और उनके विकास को प्राथमिकता से ध्यान देने की जरूरत है। शिक्षा, स्वास्थ्य, जल, जंगल, जमीन के साथ आदिवासी संस्कृति को मजबूत करने के लिए काम करने की जरूरत है।
छत्तीसगढ़-झारखंड और ओडिशा की दोस्ती बहुत गहरी
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ की दोस्ती बहुत पुरानी है। छत्तीसगढ़-झारखंड और ओडिशा के जनजाति समाज की विरासत बहुत गहरी है। छत्तीसगढ़ के जनजाति समाज के लोग अपनी संस्कृति और परंपरा को बनाए रखे हुए हैं। इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं।
मुर्मू ने कहा कि आदिवासियों को अपनी संस्कृति को जीवित रखना बहुत जरूरी है। मैं भी जनजाति समाज की बेटी हूं। जनजाति परिवार में जन्म लेने पर मुझे बहुत गर्व है। जनजाति समाज की परंपरा को मैं पहले भी जीती थी और अब भी जीती हूं।
छत्तीसगढ़-ओडिशा के लोगों में रोटी और बेटी का संबंध
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि अंबिकापुर में व्यापक स्तर पर 15 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक जनजाति गौरव दिवस मनाया गया है। जनजाति समाज का इस देश में बहुत बड़ा योगदान है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि अंबिकापुर से ओडिशा, झारखंड 200 किलोमीटर दूर है। छत्तीसगढ़ ओडिशा से सटा हुआ है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के लोगों में रोटी और बेटी का संबंध है। छत्तीसगढ़ के लोग ओडिशा में शादी करते हैं। ओडिशा वाले छत्तीसगढ़ में शादी करते हैं।

