Breaking
Sun. Feb 15th, 2026

अब चमत्कार ही दिला सकता है टीम इंडिया को जीत, भारत में अब तक सिर्फ एक बार हुआ ऐसा कारनामा

  • गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका की बढ़त 402 रनों की हो गई है, भारत में अब तक टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ एक बार 300 से अधिक रनों का टारगेट चेज हुआ है

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में अभी तक साउथ अफ्रीकी टीम का दबदबा देखने को मिला है। इस टेस्ट में टीम इंडिया पर हार का खतरा मंडरा रहा है। टेस्ट मैच में तीन दिन का खेल खत्म हो चुका है और फिलहाल अफ्रीकी टीम के पास इस मुकाबले में 402 रन की बढ़त है। ऐसे में अब इस टेस्ट मैच को जीतने के लिए टीम इंडिया को चमत्कार की जरूरत है।

भारत में आज तक कभी भी 400 से अधिक रनों का टारगेट चेज नहीं हुआ है। ऐसे में ऋषभ पंत की टीम के लिए गुवाहाटी टेस्ट में हार से बच पाना आसान नहीं होगा। भारत में टेस्ट मैच की चौथी पारी में बल्लेबाजों के लिए पिच इतनी कठिन हो जाती है कि 150 रन का टारगेट भी हासिल करना बेहद मुश्किल होता है। भारत में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में आज तक सिर्फ एक ही बार 300 से अधिक रन का टारगेट चेज हुआ है। यह कारनामा टीम इंडिया ने ही 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में किया था। उस मैच में भारत ने 387 रनों का टारगेट हासिल किया था।

भारत में टेस्ट क्रिकेट में चेज हुए 5 सबसे बड़े टारगेट

  • 387/4 – भारत  बनाम इंग्लैंड, चेन्नई, 2008
  • 276/5 – वेस्टइंडीज बनाम भारत, दिल्ली, 1987
  • 276/5 – भारत बनाम वेस्टइंडीज, दिल्ली, 2011
  • 262/5 – भारत बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2012
  • 256/8 – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रेबोर्न, 2010

IND vs SA: दूसरे टेस्ट मैच का हाल

इस मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। अफ्रीकी टीम ने सेनुरन मुथुसामी के शतक और मार्को यान्सन की 93 रनों की पारी के बदौलत 489 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया पहली पारी में 201 रनों पर ढेर हो गई। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी के बाद 288 रनों की बढ़त हासिल की। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 26 रन बना लिए थे। अफ्रीकी टीम के पास इस वक्त 314 रन की बढ़त है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *