Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

कोहरे का कहर, 38 गाड़ियां टकराईं:नोएडा में 15 वाहन भिड़े, रायबरेली में ट्रक लटका; यूपी में 8 हादसे में 4 की मौत

उत्तर प्रदेश : यूपी में अब शीतलहर पड़ने लगी है, जिससे ठंड बढ़ गई है। आज सुबह से लखनऊ, बाराबंकी, बरेली और गोरखपुर समेत 30 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर 10 मीटर दूर तक देखना मुश्किल हो गया।

कानपुर लगातार दूसरे दिन सबसे ठंडा रहा। यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। कोहरे के चलते 8 सड़क हादसे हुए। इसमें 38 गाड़ियां टकराईं। 4 की जान चली गई है और 22 लोग घायल हैं।

  1. नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर 15 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। पहले ट्रक और कार की टक्कर हुई, इसके बाद 13 और गाड़ियां एक-दूसरे से भिड़ती चली गईं। हादसे में 6 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
  2. सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर खड़ी वैगनआर में स्कॉर्पियो आकर भिड़ गई। पीछे से ट्रक ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। एक महिला का सिर फट गया।
  3. उन्नाव में रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो सवार तीन की मौके पर ही मौत हो गई। लाशें सड़क पर 10 मीटर दूर तक बिखर गईं।
  4. बुलंदशहर में हाईवे पर 8 गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे 10 यात्री घायल हो गए।
  5. अमरोहा में चार गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। एक व्यक्ति की मौत हो गई। पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली एक बस में घुसी, इसके बाद पीछे से दो कारें भी टकरा गईं।
  6. प्रतापगढ़ में स्कूली बस और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। बस बच्चों को लेने जा रही थी, जिसमें दो-तीन बच्चे सवार थे। हालांकि, किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई।
  7. मऊ में कोहरे के कारण तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
  8. रायबरेली में ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए लटक गया। हादसे में ट्रक के पहिए टूटकर बिखर गए। ड्राइवर ने ट्रक से कूदकर जान बचाई।

इधर, दिल्ली-एनसीआर में हवा प्रदूषित हो गई है। गाजियाबाद शहर का AQI 422 और सहारनपुर का 303 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 2–3 दिनों के लिए पूर्वांचल के उत्तरी जिलों और पश्चिमी यूपी के तराई क्षेत्रों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान 3 डिग्री तक पारा गिरने की संभावना है। इसके बाद पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। पुरवा हवाएं चलेंगी और हल्के बादल छाएंगे। इसके चलते न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी।

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते खड़ी वैगन-आर में स्कॉर्पियो आकर भिड़ गई।

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते खड़ी वैगन-आर में स्कॉर्पियो आकर भिड़ गई।

घने कोहरे की वजह से हाईवे पर विजिबिलिटी काफी कम रही। स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। एक ट्रक ने पीछे से उसे टक्कर मार दी।

घने कोहरे की वजह से हाईवे पर विजिबिलिटी काफी कम रही। स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। एक ट्रक ने पीछे से उसे टक्कर मार दी।

उन्नाव में एक ऑटो को डंपर ने टक्कर मार दी। इसके बाद शव ऑटो में ही फंस गए।

उन्नाव में एक ऑटो को डंपर ने टक्कर मार दी। इसके बाद शव ऑटो में ही फंस गए।

हादसे के बाद सड़कों पर लाशें बिखर गईं। ऑटो की छत उड़ गई।

हादसे के बाद सड़कों पर लाशें बिखर गईं। ऑटो की छत उड़ गई।

3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

16 दिसंबर – पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। पूर्वी यूपी के तराई क्षेत्रों में घना कोहरा छा सकता है। हवा की स्पीड 20 किमी/घंटा तक हो सकती है।

14 दिसंबर – पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कोहरा रहेगा। दृश्यता 100 मीटर तक रह सकती है। कहीं-कहीं हल्की बारिश के भी आसार हैं।

15 दिसंबर – पश्चिमी यूपी में हल्का कोहरा पड़ सकता है। पूर्वी यूपी में भीषण कोहरा देखने को मिल सकता है। दृश्यता शून्य से 100 मी. तक रह सकती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *