Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

धर्मेंद्र की शोकसभा में हेमा मालिनी के निकले आंसू:मथुरा में साधु-संतों ने दी श्रद्धांजलि; इस्कॉन के छात्रों से गीता पाठ किया

मथुरा : एक्टर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए सांसद हेमा मालिनी ने मथुरा में शोकसभा की। शनिवार दोपहर 3 बजे से वृंदावन स्थित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम के सभागार में शोकसभा शुरू हुई। इसमें राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और फिल्म जगत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।

इस दौरान धर्मेंद्र पर बनी डॉक्यूमेंट्री देखते समय हेमा मालिनी के आंसू बहने लगे। लोगों ने उन्हें चुप कराया। इसके बाद जब हेमा धर्मेंद्र को लेकर अपने संस्मरण सुना रही थी, तब भी भावुक हो गईं।

24 नवंबर को 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र का मुंबई स्थित उनके घर पर निधन हो गया था। इसके बाद पहले मुंबई में उनके घर पर और फिर 11 दिसंबर को दिल्ली में प्रार्थना सभा हुई थी। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और अश्विनी वैष्णव सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।

शोकसभा के दौरान सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी, डायरेक्टर अनिल शर्मा समेत कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं।

शोकसभा के दौरान सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी, डायरेक्टर अनिल शर्मा समेत कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं।

राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक जगत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी।

राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक जगत से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी।

धर्मेंद्र पर बनी डॉक्यूमेंट्री देख हेमा मालिनी भावुक हो गईं।

धर्मेंद्र पर बनी डॉक्यूमेंट्री देख हेमा मालिनी भावुक हो गईं।

हेमा मालिनी बोली-धर्मेंद्र जी के जाने से पूरी दुनिया दुखी है

हेमा मालिनी ने कहा-धर्मेंद्र जी के जाने से पूरी दुनिया दुखी है, लेकिन मेरे लिए यह ऐसा है जैसे उन्होंने मुझे अचानक अकेला छोड़ दिया हो। उनसे मेरी पहली मुलाकात फिल्म फेयरवेल के दौरान हुई थी। जब मैंने उन्हें पहली बार सामने से देखा, तो बस देखती ही रह गई, क्या कोई इंसान इतना खूबसूरत भी हो सकता है, यह विश्वास करना मुश्किल था।

मैंने उन्हें पहले फिल्मों में देखा था, लेकिन सामने देखना बिल्कुल अविश्वसनीय अनुभव था। उनका जीवन बहुत विशाल था, जिसकी कोई सीमा नहीं थी, और वे हर किसी के दिल में अपनी अलग जगह बना चुके थे।

प्रार्थना सभा में पहुंचे कमिश्नर शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार

प्रार्थना सभा में कमिश्नर शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार पहुंचे। तीनों अधिकारियों ने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

धर्मेंद्र पर बनी डॉक्यूमेंट्री देख भावुक हुईं हेमा मालिनी

श्रद्धांजलि सभा के दौरान धर्मेंद्र पर बनी डॉक्यूमेंट्री देख हेमा मालिनी भावुक नजर आईं।डॉक्यूमेंट्री में धर्मेंद्र के फिल्मी सफर और पारिवारिक पलों को देखकर सभागार में मौजूद लोग भी भावुक हो उठे और नम आंखों से उन्हें याद किया।

फिल्मी सफर

पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ धर्मेंद्र। इस शादी से उन्हें 4 बच्चे सनी, बॉबी, अजेता, विजेता हैं।

पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ धर्मेंद्र। इस शादी से उन्हें 4 बच्चे सनी, बॉबी, अजेता, विजेता हैं।

ब्रिटिश इंडिया में पंजाब के गांव सहनेवाल के हेडमास्टर केवल किशन देओल के घर 8 दिसंबर 1935 को धर्मेंद्र का जन्म हुआ। जिन्हें नाम दिया गया था धरम केवल किशन। पंजाबी जट परिवार में धर्मेंद्र का बचपन सहनेवाल में ही बीता। जिस गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उनके पिता हैडमास्टर थे, वहीं से धर्मेंद्र ने पढ़ाई की। धर्मेंद्र जब दसवीं में थे तब उन्होंने दिलीप कुमार की फिल्म ‘शहीद’ देखी। उन्हें फिल्म इस कदर पसंद आई कि उन्होंने खुद भी हीरो बनने का फैसला कर लिया।

धर्मेंद्र करीब 19 साल के ही थे, जब 1954 में उनके पिता ने उनकी शादी प्रकाश कौर से करवा दी। इसी समय एक दिन अखबार में फिल्मफेयर मैगजीन एक टेलेंट हंट कॉम्पिटिशन का इश्तिहार पढ़ा। इसमें जीतने वाले को फिल्मों में काम मिलने वाला था। नई-नई शादी हुई थी, तो उनके लिए पत्नी को छोड़कर मुंबई जाना मुश्किल था, लेकिन उन्होंने घरवालों को मना ही लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *