Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

शादी का दबाव बनाने पर काटी हिंदू प्रेमिका की गर्दन:पॉलीथिन में लिपटा सिर बरामद, घुमाने के बहाने लाया था यमुनानगर

यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर में महिला की गर्दन कटी नग्न लाश मिलने के ठीक एक सप्ताह बाद केस में सनसनीखेज खुलासा हुआ। यह लाश उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी उमा की थी। उसकी हत्या करने वाला मुस्लिम प्रेमी बिलाल निकला। बिलाल दो साल उमा के साथ लिव इन में रहा। उमा पहले से ही शादीशुदा थी और एक बच्चे की मां थी।

अब बिलाल की दूसरी जगह शादी तय हो गई थी। आज (14 दिसंबर) को निकाह होना था। उससे पहले ही वो पकड़ा गया। पुलिस की पूछताछ में उसने जो खुलासा किया वो सिहराने वाला है। बिलाल ने कबूला कि उमा उसके ऊपर शादी का दबाव बना रही थी। जबकि बिलाल के परिजन उसकी शादी तय कर चुके थे। अपनी शादी से पहले उमा को ठिकाने लगाने की सोची।

इसी साजिश के तहत पिछले रविवार को घुमाने के बहाने उमा को साथ लाया। रास्ते में कार की सीट बेल्ट से गला घोंट दिया। पकड़ा न जाए और लाश की शिनाख्त न हो, इस मकसद से शव की गर्दन काट ली और शरीर के कपड़े भी उतार दिए। फिर लाश को पांवटा हाईवे के पास बहादुरपुर (प्रतापनगर) में पॉपुलर की नर्सरी में फेंक गया। कटे सिर को कलेसर जंगल में फेंक दिया, ताकि जानवर खा लें।

रविवार को महिला का सिर हिमाचल-हरियाणा की सीमा पर लालढांग के पास बरामद हो गया है। हत्या आरोपी बिलाल ने सिर को पॉलिथीन में डालकर फेंका था। रविवार दोपहर को सीआईए की टीम आरोपी बिलाल को मौके पर लेकर पहुंची। उसकी निशानदेही पर सिर बरामद हुआ। जिस जगह सिर मिला वो कलेसर जंगल में ही पड़ती है और इस तरफ आवाजाही कम रहती है। यहां गहरी खाई है।

रविवार को महिला का सिर हिमाचल-हरियाणा की सीमा पर लालढांग के पास बरामद हो गया है।

रविवार को महिला का सिर हिमाचल-हरियाणा की सीमा पर लालढांग के पास बरामद हो गया है।

  • पति से अलग रह रही थी एक बच्चे की मां उमा: यमुनानगर SP कमलदीप गोयल ने बताया कि उमा पहले से शादी शुदा थी और एक बच्चे की मां थी। वह कई सालों से अपने पति से अलग रह रही थी। उमा का कई साल से अपने परिवार वालों से भी कोई संपर्क नहीं था। उमा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रमजान पुरा की रहने वाली थी। वहीं, पेशे से ड्राइवर बिलाल सहारनपुर के नकुड़ के हिडोली गांव का रहने वाला है।
  • दोनों संपर्क में आए और लिव इन रिलेशन में रहे: बिलाल ड्राइवरी करता है। दो साल पहले इन दोनों की सहारनपुर में ही मुलाकात हुई थी। दोनों संपर्क में आए। रिश्ते गहरे होते गए। उसके बाद दोनों साथ रहने लगे। यह बात करीब 2 साल पुरानी है। दोनों दो साल साथ रहे। अब यह पता नहीं चला है कि बिलाल ने इस रिश्ते के बारे में अपने घरवालों को बताया था या नहीं। उमा का सारा खर्च बिलाल ही उठाता था।
  • उबने लगा तो पीछा छुड़ाने की सोची: दो साल लंबे रिश्ते से बिलाल अब उबने लगा था। उसके परिजन उसके लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे। मगर ऐसे में कोई बाधा थी तो उमा। अंतरजातीय मामला था। अब बिलाल के ऊपर दोहरा दबाव था। परिजनों का, जो उसके लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे। दूसरी तरफ उमा का जो कह रही थी कि अब शादी करेंगे। इसी बीच परिजनों ने रिश्ता ढूंढ लिया और शादी भी तय होगी। तारीख रखी गई-14 दिसंबर।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए एसपी कमलदीप गोयल।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए एसपी कमलदीप गोयल।

बिलाल ने हत्या करने की ठानी, घुमाने लाया

अपनी शादी से ठीक 8 दिन पहले यानी 6 दिसंबर को बिलाल ने उमा से कहा-चलो घुमाकर लाता हूं। बिलाल के खौफनाक इरादों से अनजान उमा राजी हो गई। शाम का वक्त था, अंधेरा हो चला। उमा रोमांच महसूस कर रही थी, जबकि बिलाल के मन में कुछ और ही चल रहा था।

कलेसर जंगल के पास गला घोंटा

6 दिसंबर की रात करीब आठ बजे वह उमा को घुमाने के बहाने गाड़ी में लेकर निकला। वह गाड़ी को यमुनानगर के प्रतापनगर स्थित बहादरपुर गांव ले आया। आगे सघन आबादी एरिया शुरू हो जाता है। ऐसे में बिलाल ने गाड़ी रोकी। फिर किसी बहाने से पिछली सीट पर जाकर बैठ गया और। सीट बेल्ट ठीक करने की बात कहकर उसी से उमा का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

सिर काट लिया, ताकि पहचान न हो सके

बिलाल पर उस वक्त मानो जुनून सवार था। उमा को मारने के बाद भी उसका जी नहीं भरा। उसने गर्दन काटी। शिनाख्त न हो, इसलिए सिर को अपने पास रख लिया। उमा ने जो कपड़े बड़े चाव से पहने थे, बिलाल ने वो उतार लिए, ताकि कपड़ों से भी पहचान की गुंजाइश न बचे। बिलाल करीब आधा किलोमीटर आगे कार लेकर गया। वो ऐसी जगह तलाश रहा था, जहां शव को ठिकाने लगा सके।

पॉपुलर की नर्सरी में शव फेंका, कटा सिर-कपड़े साथ ले गया

बिलाल उमा के शव को पॉपुलर की नर्सरी में ले गया। उसका कटा हुआ सिर और कपड़े अपने साथ ले गया, जिसे उसने कलेसर के जंगल में फेंक दिया। सोचा सिर को जंगली जानवर खा जाएंगे। शव मिलने के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। 5 दिन पोस्टमॉर्टम भी नहीं हो सका। सिर न मिलने की वजह से शिनाख्त नहीं हो पाई थी

यमुनानगर पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी बिलाल।

यमुनानगर पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी बिलाल।

  • SIT बनी, सीसीटीवी में यूपी नंबर कार से शक बढ़ा: ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने के लिए पुलिस ने SIT गठित की। पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए अलग-अलग एंगल से जांच कर रह रही थी। इस दौरान सामने आया कि जिस जगह पर युवती लाश पड़ी थी। वहां से कुछ दूरी पर रात करीब साढ़े 11 बजे एक यूपी नंबर की कार खड़ी नजर आई थी, जिसे वहां पर एक व्यक्ति ने भी देखा था।
  • कड़ियां जोड़ते हुए आरोपी तक पहुंची पुलिस: कार अराइंवाला में एक सीसीटीवी कैमरा में भी नजर आई, जिसके बाद उसे हथिनी कुंड बैराज पर लगे सीसीटीवी कैमरा में उत्तर प्रदेश की ओर जाते देखा। आसपास के मोबाइल नंबर डंप कराने पर कुछ संदिग्ध नंबर सामने आए, जिनमें कुछ खैर तस्कर भी शामिल थे। पुलिस द्वारा उन सभी से पूछताछ की गई तो उन्होंने भी बताया कि बताया कि यूपी नंबर कार रात करीब 11-12 बजे देखी थी।
  • आरोपी के घर पहुंची पुलिस तो पता चला निकाह की तैयारी: SP कमलदीप गोयल ने बताया कि संदिग्ध कार को ढूंढते हुए और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस जब बिलाल के घर पहुंची तो पता चला कि उसकी शादी की तैयारी चल रही थी। रविवार (14 दिसंबर) को शादी होने वाली थी। पकड़ में आने के बाद बिलाल ने कबूला कि उसे डर था कि कहीं उमा उसके घर पर जाकर सारी बात न बता दे, जिससे उसकी शादी टूट जाए।
मृतका उमा का फाइल फोटो।

मृतका उमा का फाइल फोटो।

पांच दिन बाद हुआ पोस्टमॉर्टम

लाश मिलने के पांच दिन बाद शुक्रवार को सिविल अस्पताल यमुनानगर में दो डॉक्टरों के पैनल द्वारा करीब डेढ़ घंटे में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। जिसमें रेप की पुष्टि नहीं हुई। डॉक्टरों ने बताया कि इंटरनल पार्ट्स में कोई चोट नहीं मिली और शरीर पर स्ट्रगल मार्क्स भी नहीं हैं, जिससे लगता है कि गला काटने से पहले युवती की मौत हो चुकी थी या वह बेहोश थी।

विसरा और सीमन सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, रिपोर्ट 8-10 दिन में आएगी। पोस्टमॉर्टम के दौरान पुलिस ने वीडियोग्राफी कराई और बाहर सुरक्षा व्यवस्था रखी। शिनाख्त न होने पर सेवा समिति ने बगैर सिर के अज्ञात मानकर पश्चिम यमुना नहर के पास श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।

यमुनानगर के सिविल अस्पताल में शवगृह से अंतिम संस्कार के लिए युवती का सिरकटा शव ले जाते हुए।

यमुनानगर के सिविल अस्पताल में शवगृह से अंतिम संस्कार के लिए युवती का सिरकटा शव ले जाते हुए।

सिर, कपड़े और हथियार नहीं हुए बरामद

SP कमलदीप ने बताया कि बिलाल द्वारा गला काटने के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार अभी बरामद नहीं हुआ है। पूछताछ में बिलाल ने बताया है कि उसने सिर को उत्तर प्रदेश जाते समय कलेसर के जंगल में फेंक दिया था। अंधेरा ज्यादा होने के कारण उसे वह जगह भी नहीं पता है। बिलाल को कोर्ट में पेश करे 8 दिन का रिमांड मांगा जाएगा, ताकि मामले से जुड़े अन्य खुलासे भी किए जा सकें।

पुलिस ने उमा के परिजनों से संपर्क साधा है। SP ने बताया कि उमा के पिता व भाई को बुलाया गया है। शव का संस्कार शुक्रवार को किया जा चुका है। बिलाल के बारे में एसपी ने बताया कि ये चार भाई हैं। शनिवार को बिलाल की बहन की शादी थी और आज बिलाल की बारात जाने वाली थी। पुलिस ने एक दिन पहले शनिवार को बिलाल को उसके घर से गिरफ्तार किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *